एसपी का एक्शन, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो उप निरीक्षक लाइन अटैच

MP

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के खरगोन (Khargone) जिले के एसपी शैलद्र सिंह चौहान (SP Shailendra Singh Chauhan) ने बड़ी कार्रवाई की है| अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में एसपी ने छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड (Suspend) कर दिया है| वहीं दो उप निरीक्षकों (Sub Inspector) को लाइन अटैच (Line attach) किया है| एपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है|

जुआ सट्टा के खिलाफ एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का एक्शन देखने को मिला है| हाल ही में खरगोन के बाहरी इलाके में पुलिस दल ने दबिश देकर 25 जुआरियों को पकड़ा था| इस मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस कर्मियों के संरक्षण में जुआ सट्टा पनप रहा है|

खरगोन कोतवाली में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों का इस अवैध गतिविधियों के संचालन में सहयोग की बात सामने आयी है| इस मामले में एसडीओपी खरगोन के वाहन चालक महेश मालवीय, प्रधान आरक्षक मनमोहन सिंह और हकीम खान, आरक्षक श्याम सिंह व संतोष शुक्ला तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक विनोद महाजन को कल निलंबित किया गया है। वहीं दो उप निरीक्षकों करण सिंह जोधा और श्याम सिंह भादले को पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई के बाद खरगोन कोतवाली के नगर निरीक्षक प्रकाश वास्कले को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews