Lok Sabha Election 2024: PM Modi के बयानों पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, देश की हवा बदल रही है, मोदी लहर गायब है

उमंग सिंघार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं,  कभी भैंस चुराने की बात करते हैं, यानि देश का प्रधानमंत्री भैंस और मंगलसूत्र की बात करें देश की समस्या पर बात नहीं करे इसका मतलब देश की हवा बदल रही है, उन्होंने कहा कि चुनाव के दो चरण में मोदी लहर गायब हो गई तो देश का मूड दिख रहा है कि आप लोग बदलाव चाहते हो।  
Umang Singhar

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की खरगोन सीट पर अंतिम चरण में 13 मई को मतदान होगा, आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वहां पहुंचे और उन्होंने न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी याद दिलाई साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा, सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर पलटवार किया।

10 साल में मोदी सरकार आदिवासियों को पट्टे तक नहीं दे पाई 

उमंग सिंघार ने कहा कि खरगोन के क्षेत्र में पलायन की एक बड़ी समस्या है, यहाँ वन भूमि के पट्टों की समस्या है, केंद्र की मोदी सरकार को 10 साल हो गए लेकिन आज तक पट्टे नहीं मिल पाए, आदिवासी भी परेशान हैं और गैर आदिवासियों को भी पट्टे नहीं मिले, कल मोदी जी खरगोन आ रहे हैं उनसे ये सवाल आप लोग जरुर पूछना।

PM भैंस, मंगलसूत्र की बात करते हैं यानि देश की हवा बदल रही है  

उमंग सिंघार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं,  कभी भैंस चुराने की बात करते हैं, यानि देश का प्रधानमंत्री भैंस और मंगलसूत्र की बात करें देश की समस्या पर बात नहीं करे इसका मतलब देश की हवा बदल रही है, उन्होंने कहा कि चुनाव के दो चरण में मोदी लहर गायब हो गई तो देश का मूड दिख रहा है कि आप लोग बदलाव चाहते हो।

शहजादा कहने पर उमंग सिंघार ने पीएम मोदी को दिया जवाब 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पीएम मोदी ने कल फिर राहुल गांधी को शहजादा कहा, जी हाँ राहुल गांधी वो अकेला शहजादा है जिसने पूरे देश को पैदल नापा है और आप विदेश घूमते रहे अडानी के प्लेन में घूमते रहे, ये शहजादा पीएम पद की लालसा नहीं रखता आपके लिए सड़कों पर चलता है इसलिए आपको यदि न्याय चाहिए तो कांग्रेस को मजबूत कीजिये और संविधान को बचाइए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews