खरगोन में प्रभारी मंत्री कमल पटेल के नाम की धमकी देकर करता था अवैध वसूली, जानें पूरा मामला…

खरगोन में प्रभारी मंत्री कमल पटेल के नाम की धमकी देकर करता था अवैध वसूली, जानें पूरा मामला…

Khargone News : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक स्थानीय नेता शिव जाट पर आरोप है कि प्रभारी मंत्री कमल पटेल के नाम से सस्पेंड करने की धमकी देकर वो अवैध ढंग से राशि की मांग करता है। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत काटकूट के सचिव बाबूलाल सिटोले ने एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर के नाम की है। बता दें आए-दिन शिव जाट के किस्से गांव में सुनने को मिलते रहते है। कभी इस कर्मचारी को धमकाया तो कभी किसी को डराया। ग्रामीणों को धमकी देता है कि तेरा यह काम करवा दूंगा इतने पैसे लगेंगे। साथ ही, मामले में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि राजनीति हस्तछेप होने के कारण पुलिस शिव जाट के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करती। आइए जानते हैं पूरा मामला…

कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

दरअसल, मामला खरगोन जिले के जनपद पंचायत बडवाह का है। जहां ग्राम पंचायत काटकूट के बाबूलाल सिटोले ने स्थानीय नेता शिव जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें सचिव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत काटकूट में नवंबर, 2021 से ही पदस्थ है और यहां शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ स्थानीय हितग्राहियों को दिया जा रहा है लेकिन गांव के ही एक नेता शिव जाट द्वारा प्रभारी मंत्री कमल पटेल का नाम लेकर सस्पेंड करने की धमकी देता है और अवैध ढंग से राशि की मांग करता है।

पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

वहीं, मामला 20 मई 2022 का है जब शिव जाट ने सचिव बाबुलाल सिटोले को पंचायत आते समय रास्ता रोक दिया। जिसके बाद उसका कॉलर पकड़कर गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही, 20 हजार की मांग करते हुए बोला कि कितने फोन लगाए फोन क्यों नही उठा रहा है और वह बताता है कि उसकी बुआ का लड़का निवास चौधरी कमल पटेल के यहां रहता है और वहीं काम करता हैं। केवल इतना ही नहीं, सचिव के हाथ से थैली में रखे प्रधानमंत्री आवास की सूची फाड़ दी, गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर सचिव को छुड़वाया। जिसके बाद सचिव अपने परिवार के साथ पुलिस थाना बलवाड़ा पहुंचा लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके कारण लगभग 7 महीने बाद भी न्याय नहीं मिला।

[dgv_vimeo_video id=”780066259″]

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews