नशे में धुत महिला आरक्षक का वीडियो वायरल, एएसपी ने किया निलंबित

नशे में धुत महिला आरक्षक का वीडियो वायरल, एएसपी ने किया निलंबित

खरगोन, बाबूलाल सारंग। कोरोना काल में जहा पुलिस अपनी जान पर खेलकर ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं कुछ वाकये ऐसे भी नजर आते हैं जहां उनकी हरकतों से पूरे विभाग की किरकिरी होती है। ऐसा ही मामला बड़वाहा में सामने आया है, जहां एक महिला आरक्षक का शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए महिला आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

ये भी देखिये – कोरोना कर्फ्यू के विरोध में एकजुट हुए व्यापारी, बोले-बिना चर्चा फैसला स्वीकार नहीं

बड़वाह पुलिस थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक का ये वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गौरतलब है की शासन के आदेशानुसार खरगोन जिले में लॉकडाउन जारी है। इसी दौरान एक महिला प्रधान आरक्षक अपनी पुलिस ड्रेस में मण्डलेश्वर से बड़वाह आने के दौरान शराब के नशे में धुत नजर आई। आरक्षक इस कदर नशे में थी कि उन्हें बाइक पर बैठाने पर वो बार बार गिर रही थी। कई बार कोशिश करने के बाद उन्हें बाइक पर बिठाकर रवाना किया जा सका। नशे में धुत आरक्षक का वीडियो राहगीरो ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और फिर वो वीडियो वायरल हो गया। आला पुलिस अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंचने के बाद बड़वाह टीआई और एसडीओपी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए छानबीन शुरू की और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रधान आरक्षक की हरकत के बारे में जानकारी दी। अब इस मामले में एसडीओपी मानसिंग ठाकुर ने बताया कि महिला प्रधान आरक्षक की इन हरकतों से पुलिस की छबि धूमिल होना पाए जाने से एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह पंवार द्वारा महिला प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसे खरगोन पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews