VIDEO VIRAL: जब जयकारा लगाते हुए मंच से गिर पड़े नेता जी, देखें वीडियो

VIDEO VIRAL: जब जयकारा लगाते हुए मंच से गिर पड़े नेता जी, देखें वीडियो

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) सोमवार को खरगोन की यात्रा पर से। जहां जन दर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन के लिए घोषणा की। इस दौरान उस दिन की घटना का एक वीडियो (video) सोशल मीडिया (social media) पर वायरल (viral) हो रहा है। जिसमें सीएम शिवराज (CM Shivraj) के नाम के जयकारे लगाते हुए BJP के एक नेता मंच से नीचे गिर पड़े हैं।

सीएम शिवराज सोमवार को खरगोन जिले के जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। जब सीएम शिवराज मंच पर पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत में उनके नाम के जयकारे लगे। इसी बीच CM शिवराज के नाम के जयकारे लगाने वाले बीजेपी नेता का पैर डगमगा गया और वो मच से नीचे गिर पड़े।

Read More: MP By- Election : खंडवा उप चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि खरगोन में सीएम शिवराज ने आदिवासी समुदाय के लिए जहां कई बड़ी घोषणा की। सीएम द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुई बच्चियों के साथ पारंपरिक नृत्य किया गया और CM उनके गाने पर झूमते दिखे।

वही सीएम शिवराज ने कहा कि जब मामा है तो भांजी निराश कैसे हो सकती है। CM Shivraj ने घोषणा की कि आदिवासी तहसील में नर्मदा का पानी लाया जाएगा और साथ ही झिरन्या उद्वहन सिंचाई परियोजना को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews