Jio का सस्ता लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16,499 रुपये है कीमत, 8 घंटे तक चलेगी बैटरी, इस दिन शुरू होगी बिक्री, जानें फीचर्स

Jio का सस्ता लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16,499 रुपये है कीमत, 8 घंटे तक चलेगी बैटरी, इस दिन शुरू होगी बिक्री, जानें फीचर्स

New Laptop Launch In India: रिलायंस जियो ने अपना सेकेंड जेनरेशन लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। नए JioBook में कई नए फीचर्स और अपडेट्स देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि लैपटॉप की कीमत 17 हजार रुपये के अंदर है। इसमें 4जी कनेक्टिविटी , एचडी वेबकैम, SD कार्ड स्लॉट और ऑक्टा कोर प्रोसेसर जोड़ा गया है।

जियोबुक की बिक्री भारत में 5 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहक रिलायंस डिजिटल ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी खरीददारी कर जाएंगे। इसके अलावा यह ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी उपलब्धहोगा। लैपटॉप की कीमत 16,499 है। इसका सिंगल कलर ऑप्शन (ब्लू) उपलब्ध होगा।

डिवाइस में जियो टीवी ऐप, जियो क्लाउड गेम्स, जियोBIAN और अन्य कई सुविधाएं मिलती है। साथ ही इसमें 75 कीबोर्ड शॉर्ट्कट्स जोड़े गए हैं। यह 11.6 इंकग एंटी-ग्लेयर एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। मैट फिनिश डिजाइन इसके लुक को भी आकर्षक बनाता है। लैपटॉप का वजन 990 ग्राम है है।

नया जियोबुक MediaTek MT8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है। साथ में 4जीबी रैम LPDDR4 रैम और 64जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि लैपटॉप की बैटरी लाइफ 8 घंटे है। यह सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक चलेगा। इसके अलावा यह नए JioOs पर आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews