Aditi Rao Hydari के फेवरेट हैं ये पार्टी शेड्स, ग्लैम लुक के लिए आप भी ट्राई करें ये स्टाइलिश टिप्स

अगर आपको भी पार्टी लुक को बनाना चाहती है स्टाइलिश और एलीगेंट, तो अदिति राव हैदरी से लें इंस्पिरेशन। जानिए उनके पसंदीदा पार्टी परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स, जो आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे और आपको बनाएंगी बेहद ही ख़ूबसूरत।
Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की ख़ूबसूरती जितनी नैचुरल है उनका मेकअप स्टाइल भी उतना ही क्लासी और एलीगेंट नज़र आता है। ख़ासतौर पर उनके लिपस्टिक शेड्स पर हर किसी की नज़र टिकी हुई होती है, वो जो भी लिपस्टिक शेड्स लगाती हैं वे सभी उनके चेहरे पर ख़ूब जंचते हैं। हर पार्टी अदिति राव हैदरी अपने लुक से अलग स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती है।

सोशल मीडिया पर उनका पार्टी लोग अक्सर वायरल होता रहता है, लोग उनके लोग का स्क्रीनशॉट लेकर अपने दोस्तों और भाई बहनों को शेयर करते हैं, और तारीफ़ ही करते हैं। अगर आप भी अदिति राव के लुक से इंस्पायर हैं, तो हम आपको बता दें, की उनका लुक ख़ास लिपस्टिक शेड की वजह से होता है। एक परफेक्ट लिपस्टिक पूरे लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करती है।

क्लासिक रेड

अदिति कई बार अपने रेड कारपेट और पार्टी लुक्स में क्लासिक रेड लिपस्टिक में नज़र आयी हैं। ये शेड हर स्किन टोन पर ग्लैमरस दिखता है। अगर आपकी ड्रेस सिंपल है, तो रेड लिपस्टिक से आप एकदम ग्लैम डॉल बन सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें, रेड लिपस्टिक के साथ मेकअप बहुत हल्का रखें, ऐसा करने से फ़ोकस लिप्स पर बना रहता है।

रोज़ पिंक

अदिति के डे टाइम पार्टी लुक्स में पिंकी टोन काफ़ी देखने को मिलता है, ख़ासकर रोज़ पिंक शेड्स। ये लिप्स्टिक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो लाइट, और नैचुरल फ़िनिश पसंद करते हैं। रूस पिंक लिप्स को ग्लॉसी फ़िनिश के साथ लगाएं ताकि होंठों को वॉल्यूम और चमक मिल सके।

प्लम और बेरी टोन

प्लम और बेरी टोन आजकल के पार्टी मेकअप ट्रेंड्स में सबसे ऊपर हैं। अदिति ने भी कई बार डीप प्लम या बेरी टोंड लिप्स के साथ अपना एथनिक और वेस्टर्न लुक स्टाइल किया है। ये शेड्स खासतौर पर विंटर नाइट पार्टीज़ के लिए शानदार हैं। अगर आप स्मोकी आईज कर रही हैं, तो प्लम या बेरी लिपस्टिक से लुक को बैलेंस करें।

अदिति के स्टाइल लुक को कंप्लीट कैसे बनाएं

मिनिमल मेकअप और बोल्ड लिप्स

अदिति ये परफेक्ट मेकअप लूक का सबसे आसान तरीक़ा यह है कि वह अपने लिप को बोल्ड और बाक़ी मेकअप को सॉफ़्ट रखती है। ऐसा करने से उनका लुक क्लासी और बैलेंस्ड नज़र आता है, यही कारण है कि उनका हर पार्टी लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता है।

स्किन टोन के हिसाब से चुने सही शेड

सभी लोगों की त्वचा अलग अलग होती है। अगर आपकी स्किन फेयर है, तो पिंक और रेड शेड बहुत अच्छे लगेंगे। अगर आपकी स्किन मीडियम है, तो बेरी और ब्राउन शेड अच्छे लगेंगे, जबकि डीप स्किन टोन पर वाइन और प्लम बहुत अच्छे लगेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews