चाहिए ग्लोइंग और रेडिएंट स्किन, घर पर आसानी से तैयार करें आलमंड टोनर

खूबसूरत देखने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट इस्तेमाल करती हैं। चलिए आज हम आपको आलमंड टोनर के बारे में बताते हैं जो खूबसूरती को बढ़ा देगा।
Almond Toner

हर लड़की अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाकर रखना चाहती है। वह यह सोचती है कि वह खूबसूरत नजर आए ताकि हर कोई उसकी तारीफ करें। स्किन की सुंदरता बनी रहे इसके लिए केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे टोनर के बारे में बताते हैं जिसका इस्तेमाल आपकी स्किन की सुंदरता में चार चांद लगा देगा।

हमेशा खूबसूरत और जवान नजर आने के लिए हम कई सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार यह प्रोडक्ट हमें अच्छा रिजल्ट देते हैं लेकिन कई बार इनके ज्यादा इस्तेमाल से हमें नुकसान भी होने लगता है। ऐसे में आप होममेड ब्यूटी टोनर तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

बादाम तेल का टोनर (Almond Toner)

बदलते हुए मौसम की वजह से हर किसी को स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहते हैं तो आलमंड टोनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा नहीं बल्कि केवल तीन सामानों की जरूरत पड़ेगी। बादाम तेल, विटामिन ई का कैप्सूल और स्प्रे बॉटल बस आपका टोनर बन जाएगा।

कैसे बनाएं ब्यूटी टोनर

  • इस टोनर को बनाने के लिए आपको एक कंटेनर में बादाम का तेल निकालना होगा।
  • अब इसमें विटामिन ई के कैप्सूल खोलकर मिक्स कर दें।
  • अच्छी तरह से इन्हें मिक्स करने के बाद साफ स्प्रे बोतल में भर कर रख दें।
  • जब आप इसे भरेंगे तो बोतल का ढक्कन बंद कर अच्छी तरह से हिला दें ताकि यह मिक्स हो जाए। बस आपका टोनर तैयार हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल

टोनर बन जाने के बाद रात को सोने से पहले रोजाना इसका इस्तेमाल करें। इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करने के बाद आपको हल्के हाथों से थपथपाना होगा। इसे थोड़ी देर के लिए सूखने दें। इसे इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी से अपने चेहरे को जरूर धोएं। कम खर्च में आप इसे बहुत आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधित समस्या दूर होगी और ग्लो बढ़ने लगेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews