
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आप भी हमेशा थकान महसूस करते हैं। किसी काम को करने के लिए एनर्जी फील नहीं होती और अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमें लगता है हमारा खानपान और जीवनशैली परफेक्ट है, लेकिन फिर भी हमें वैसी ऊर्जा महसूस नहीं होती जैसी होनी चाहिए। ऐसे में कुछ बातें है जिनपर ध्यान देने की जरुरत है। आज हम आपको ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं।
Military Method : 2 मिनिट में नींद लाने का कारगर उपाय, दुनियाभर में मशहूर मिलिट्री मेथड
- अगर आप हाई शुगर डाइट ले रहे हैं तो ये इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। जब आप एक बैठक में बहुत सारी शक्कर खाते हैं तो ये आपका एनर्जी लेवल कम कर देती है। इसके लिए जब भी मीठा खाने का मन करे तो कम मात्रा में और ब्रेक ले लेकर खाएं।
- अगर आप कम नींद ले रहे हैं तो ये पूरी बॉडी क्लॉक को गड़बड़ा देती है। 7-8 घंटे की अच्छी नींद किसी भी दवा की तुलना में बेहतर है। अगर आप 17 घंटे से अधिक समय से जागे हुए हैं तो ये किसी ड्रग की तरह असर करता है। इसलिए समय पर अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है।
- अगर आप बहुत ज्यादा समय काम कर रहे हैं तो अपना और काम दोनों का नुकसान कर रहे हैं। अधिक समय तक काम करने का मतलब ये नहीं है कि आप ज्यादा काम कर रहे हैं, बल्कि ये आपकी कार्यक्षमता को घटा देता है।
- आप सुपरमैन नहीं है इसलिए हर काम या बात को हां करना बंद कीजिए। इससे आपका आपके मुख्य काम से ध्यान हटता है और आप अर्थपूर्ण चीजें नहीं कर पाते।
- कोई भी परफेक्ट नहीं होता इसलिए परफेक्ट बनने की कोशिश मत कीजिए। बस हर काम को अपनी पूरी क्षमता से कीजिए और इसके बाद उसे लेकर बहुत सोचिए मत। परफेक्ट होने की कोशिश में एनर्जी बर्न करने की बजाय अच्छे रिजल्ट के लिए सही समय पर सही काम कीजिए।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

