Hindi News

इन आसान तरीकों से चेहरे पर लगाएं ब्लश, मिलेगा खूबसूरत लुक, जरूर करें ट्राई

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। सभी का मेकअप करने का तरीका भी अलग-अलग होता है। चलिए आज हम आपको ब्लश लगाने के आसान तरीके बताते हैं।
इन आसान तरीकों से चेहरे पर लगाएं ब्लश, मिलेगा खूबसूरत लुक, जरूर करें ट्राई

Blush Hacks: हर लड़की खूबसूरत दिखना पसंद करती है। कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर ऑफिस गोइंग वूमेन तक हर किसी को सुंदर दिखना पसंद होता है। मौका कोई भी रहे लड़कियां कभी भी सजने संवरने का मौका नहीं छोड़ती हैं। किसी भी लुक को कंप्लीट बनाने में मेकअप की अहम भूमिका होती है। यही कारण है कि मेकअप लड़कियों का पसंदीदा होता है।

वैसे मेकअप बोलने और सुनने में जितना आसान है यह करने में उतना ही कठिन है। रोजाना नए ब्यूटी ट्रेंड देखने को मिलते हैं जिन्हें फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। हम जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं उसे लगाने का तरीका और चेहरे के बनावट हमारे लुक को डिफाइन करने का काम करती है।

जब भी हम मेकअप करते हैं तो ब्लश जरूर लगते हैं। ये हमारे गालों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। वैसे तो इसे लगाने के कई तरीके होते हैं लेकिन कई बार हम कुछ गलतियां कर देते हैं। अगर आप भी ब्लश लगाने का सही तरीका जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताते हैं।

गालों के लिए ब्लश हैक्स (Blush Hacks)

गालों पर जो आप ब्लश लगा रही हैं। आपको उसे हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनना चाहिए। लेकिन अगर आपके गाल सपाट हैं तो आपको ब्राइट शेड चुनने की जरूरत है।

कैसे मिलेगा चबी लुक

जिन लोगों के गाल पतले होते हैं मेकअप करने के बाद उनके गाल बहुत सपाट नजर आते हैं। ऐसे में गालों पर ब्लश लगाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। आपके गालों के सामने से लेकर पीछे की तरफ ब्लश लगाना चाहिए इससे यह चबी नजर आएंगे।

लिक्विड और पाउडर ब्लश

हर व्यक्ति का फेस कट अलग होता है और चेहरे पर मेकअप करने का तरीका भी दूसरों से अलग रहता है। इसी तरह किसी को लिक्विड ब्लश अच्छा लगता है तो कोई पाउडर ब्लश लगाना पसंद करता है। आपके चेहरे पर दोनों में से क्या निखर कर सामने आता है आप उसका चुनाव मेकअप करते समय कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews