Kajal Hacks: गर्मियों में काजल फैल जाने से हैं परेशान, बहुत काम आएगी ये 7 ट्रिक्स

काजल लगाना हर लड़की को पसंद होता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर काजल फैल जाता है। लेकिन कुछ टिप्स आपके लुक को बेहतरीन बना सकती है।
Kajal Hacks

Kajal Hacks: मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है क्योंकि यह उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। मेकअप करने से चेहरे के फीचर्स खुलकर सामने आते हैं जो सुंदरता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। हर किसी का मेकअप करने का अपना तरीका होता है। कोई डार्क मेकअप करता है तो किसी को लाइट मेकअप पसंद होता है।

मेकअप की अपनी अपनी पसंद के बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो केवल लिपस्टिक, लाइनर और काजल लगाकर खुश रहते हैं। काजल एक ऐसी चीज है जो मेकअप को परफेक्ट बनाने में काफी मददगार है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है इतने काजल लगाना पसंद है तो सहित से बात है आप अपने तरीके से हर मौसम में काजल लगाती होंगी। लेकिन गर्मी का मौसम ऐसा होता है जिसमें अच्छे से अच्छा मेकअप भी बिगड़ जाता है। अगर आप भी गर्मी हो मैं काजल फैलने की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताते हैं जिनकी मदद से आपका काजल नहीं फैलेगा।

बर्फ का इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको मेकअप करने से पहले अपने आंखों के किनारों को बर्फ से रगड़ लेना चाहिए। ऐसा करने से नमी है जाती है और आंखें भी साफ हो जाती है।

आई बेस

अगर आपको आंखों पर ऊपर और नीचे दोनों जगह काजल चाहिए तो आपको हल्का सा प्राइमर लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से काजल फैला नहीं है और लंबे समय तक टिका रहता है।

कॉम्पैक्ट

कंपैक्ट पाउडर लगाकर आप बसे बना सकते हैं। ऐसा करने से आंखों को ड्राई लुक मिलता है और आप खूबसूरत लगते हैं।

ऐसे करें सेट

काजल को लगाने की शुरुआत आपको हमेशा आंखों के अंदर की तरफ से करनी चाहिए। एक कोट लगाने के बाद आपको डबल कोट करके उसे सेट करना होगा।

ट्रांसलूसेंट पाउडर

यह एक बेहतरीन मेकअप प्रोडक्ट है जो आप काजल लगाने के बाद लगा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपका काजल लॉन्ग लास्टिंग बना रहेगा और बिल्कुल भी नहीं फैलेगा।

आईलाइनर

काजल और आईलाइनर लगाते वक्त हमें गलती नहीं करनी चाहिए। हमेशा याद रखें की काजल लगाने के बाद आईलाइनर अप्लाई करें। पहले आईलाइनर लगा लेने से काजल फैल जाता है।

मस्कारा

काजल और आईलाइनर अप्लाई करने के बाद आपको हल्के हाथों से मस्कारा लगाना चाहिए। इन स्टेप्स से देखते ही देखते आपका बेहतरीन आई लुक रेडी हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews