Hindi News

एवोकाडो के छिलके में छुपा है सेहत का राज, फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे 

Published:
एवोकाडो के छिलके कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। पाचन और त्वचा के लिए इसे लाभकारी माना जाता है। अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 
एवोकाडो के छिलके में छुपा है सेहत का राज, फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे 

Avacado Peels Benefits: एवोकाडो कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसे सुपर फूड्स के लिस्ट में भी शामिल किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है एवोकाडो के छिलके भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ज्यादातर लोग एवोकाडो का इस्तेमाल कर छिलके को फेंक देते हैं।

एवोकाडो के छिलका एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके अलावा इन छिलकों में पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और अंत कई मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। त्वचा से लेकर बालों के लिए इसे लाभदायक माना जाता है। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक छिलके का सेवन करना सुरक्षित है। हालांकि यह खाने में थोड़ा कड़वा होता है।

एवोकाडो के छिलके के फायदे (Avacado Peels Health Benefits)

  • एवोकाडो का छिलका इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
  • फाइबर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने के कारण के छिलके पाचन तंत्र के लिए लाभदायक माने जाते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
  • विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा और बालों के लिए लाभदायक माना जाता है। यह स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है।
  • आँख, मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी यह फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • एवोकाडो का छिलका ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है। मधुमेह रोगियों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऐसे करें एवोकाडो के छिलके का उपयोग (How to Use Avacado Peels?)

आप अलग-अलग तरीके से एवोकाडो के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे डाइट में स्मूदी या चाय के रूप में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा धोकर कच्चा चबा भी सकते हैं। अन्य फलों और सब्जियों के साथ इसका सेवन भी कर सकते हैं। एवोकाडो के छिलके से बना फेस मास्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। छिलके को पेस्ट बनाकर इसमें शहद और दही मिलाकर चेहरे ओर लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा पर निखार आता है। नमी भी बरकरार रहती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews