मीठा खाने का हो मन तो पके केले से बनाएं मालपुए, स्वाद में होता है लाजवाब!

केले के मालपुए स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन हैं। घर में बचे पके केले, गेहूं का आटा, सूजी, दूध, इलायची, सौंफ और गुड़ से इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है।
Malpua

भारत में त्योहार हो या फिर घर में मेहमानों का आना, गांव की रसोई से मिठाई (मालपुए) की खुशबू पूरे आंगन को महका देती है। हालांकि, आज के समय में लोग ज्यादातर बाजार से बनी मिठाइयां खरीदना पसंद करते हैं। इसमें न तो वो देसी स्वाद मिलता है और न ही सेहत का ख्याल रखा जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो आपको गांव के स्वाद की याद दिला देगी।

खास बात ये है कि इसमें महंगी चीजों की जरूरत नहीं, बल्कि रसोई में मौजूद साधारण सामग्री से इसे तैयार किया जा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं केले से बने मालपुए की, जो स्वाद में लाजवाब होता है।

पके केले

अक्सर घर में पके केले जरूरत से ज्यादा आ जाते हैं। दो-चार दिन में वे ज्यादा नरम होकर खाने लायक नहीं लगते और कई बार लोग उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन इन्हीं पके केलों से लाजवाब और पौष्टिक मालपुआ बनाया जा सकता है। ये मालपुए स्वाद में टेस्टी होते हैं, साथ ही सेहतमंद भी होते हैं। इनमें मैदा या ज्यादा चीनी की जगह गेहूं का आटा और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं होता।

तैयार करें बैटर

  • सबसे पहले दो पके केले लीजिए और उन्हें अच्छे से मैश कर लीजिए।
  • इसके बाद एक बाउल में उन मसले हुए केलों को डालकर उसमें एक गिलास दूध मिला दें।
  • अब इसमें आधा कप सूजी और आधा कप गेहूं का आटा मिलाएं।
  • स्वाद और खुशबू के लिए इसमें डालें आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच सौंफ का पाउडर और थोड़ी सी साबुत सौंफ।
  • हल्की मिठास के लिए तीन चम्मच कंडेंस मिल्क यानी मिल्कमेड डाल सकते हैं।
  • इस घोल को अच्छी तरह मिलाकर दो घंटे तक ढककर रख दें, ताकि बैटर फूल जाए और मालपुए नरम बनें।

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले घी या रिफाइंड ऑयल गर्म करें।
  • बैटर को चम्मच से डालकर गोल-गोल मालपुए बनाइए।
  • फ्लेम को मीडियम रखें, ताकि मालपुए बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम बनें।
  • जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें निकाल लीजिए।
  • अब मालपुए को मीठा बनाने के लिए एक कप गुड़ और दो कप पानी मिलाकर पतली चाशनी बना लें।
  • अब तले हुए मालपुए को इसमें डाल दीजिए।
  • बस 5 मिनट तक इन्हें चाशनी में रहने दें और फिर निकालकर प्लेट में रख दें।
  • ऊपर से बादाम-पिस्ता से सजा दें।

इसे खाने के फायदे

केले से बने मालपुए खाने में जितने लाजवाब हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी। केले में पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, वहीं गुड़ शरीर को एनर्जी देता है और खून साफ करता है। गेहूं का आटा और सूजी पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं। यकीन मानिए आपके द्वारा बनाई गई इस डिश की हर कोई तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आप इसे घर पर आने वाले मेहमानों के सामने भी परोस सकती हैं, वे बिना तारीफ किए नहीं जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी। वहीं, घर के बड़े और बुजुर्गों को इसका टेस्ट बहुत ही पसंद आएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews