मंडला में दुकान जा रही महिला को बदमाशों ने बनाया निशाना, 4 लाख की चेन लूटकर हुए फरार

मंडला में दो युवक एक महिला के गले से लगभग 4 लाख की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Mandla

मंडला में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात देखने को मिली। जहां दो लुटेरे बाइक पर सवार होकर पहुंचे और गली से गुजर रही महिला के गले से सोने की चेन लेकर मिनटों में रफूचक्कर हो गए। महिला ने उनके पीछे जाने की कोशिश की लेकिन वह तेज रफ्तार में मौके से भाग निकले।

ये घटना बुधवार की रात की है, जब महिला घर से अपनी दुकान जाने के लिए निकली थी। पूरी घटना आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। वहीं महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

दुकान जा रही थी महिला

पुलिस को की गई शिकायत में महिला ममता अग्रवाल ने बताया कि वह घर से अपनी सराफा दुकान जाने के लिए निकली थी। उनके पति को डॉक्टर के पास जाना था इसलिए वह दुकान संभालने के लिए जा रही थी। घर से निकलकर वह कुछ ही दूर गई थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से चेन खींचकर भाग निकले।

4 लाख की चेन गायब

महिला ने बताया कि उनके पहले में 22-23 ग्राम की चेन और 5 से 6 ग्राम का लॉकेट था। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए होगी। युवकों ने कटर जैसी चीज से चेन को काटा। यह सब कुछ अचानक हुआ इसलिए वो ना तो युवकों का चेहरा देख पाईं और बाइक का नंबर भी नहीं देख सकीं। कम्युनिकेबल इतना याद है कि पीछे बैठे हुए युवक ने सफेद शर्ट पहनी थी।

पुलिस कर रही जांच

महिला ने बताया कि वह रोजाना किसी तय समय पर दुकान नहीं जाती हैं। अगर जाते भी हैं तो शाम 5 से 6 बजे तक घर लौट आती हैं। अब शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूछताछ में लगी हुई है। स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर मामले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। युवकों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews