
बरसात का मौसम शुरू होते ही घरों में एक नई टेंशन दस्तक दे देती है जो कि कॉकरोच है। रसोई, बाथरूम और स्टोर रूम में इन छोटे-छोटे कीड़ों की भरमार हो जाती है। ये गंदगी फैलाने के साथ-साथपेट से जुड़ी बीमारियों और एलर्जी की बड़ी वजह भी बनते हैं। लोग अक्सर इनसे छुटकारा पाने के लिए कैमिकल वाले स्प्रे, पाउडर या जेल का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर कुछ ही दिनों तक रहता है और फिर वही समस्या लौट आती है।
हालांकि, आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाया जाए तो कुछ ही दिनों में इसका नजर आने लगेगा और आपके घर से ये कीट गायब हो जाएंगे। इसके लिए आपको एक्सट्रा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है…
तेजपत्ता (Bay Leaf)
तेजपत्ता यानी Bay Leaf आमतौर पर हर घर की रसोई में मसाले के तौर पर रखा इस्तेमाल किया जाता है। यह मसाला खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाता है, लेकिन कम लोग ही यह बात जानते हैं कि यही पत्ता कॉकरोच के लिए सबसे बड़ी टेंशन बन सकता है। इसकी तीखी खुशबू कॉकरोच बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और जिस जगह तेजपत्ता रखा हो, वहां से भाग खड़े होते हैं। यही वजह है कि यह बरसात के मौसम में कॉकरोच भगाने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- पूरे पत्ते रखें
- पाउडर बनाकर छिड़कें
- पानी में उबालकर स्प्रे करें
तेजपत्ता सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि इसमें प्राकृतिक तेल और सुगंधित तत्व होते हैं जो कॉकरोच को असहनीय लगते हैं। यही वजह है कि कॉकरोच इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है। कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स की तरह इसमें कोई जहरीला तत्व नहीं होता। अगर छोटे बच्चे या पालतू जानवर इसके संपर्क में आ भी जाएं, तो कोई नुकसान नहीं होता।
इतने दिन में दिखेगा असर
तेजपत्ते का असर लगभग तुरंत ही दिखने लगता है। जैसे ही कॉकरोच इसकी गंध महसूस करते हैं, वे उस जगह से दूर चले जाते हैं। लगातार कुछ हफ्तों तक इसका इस्तेमाल करने से घर में कॉकरोच की संख्या लगभग खत्म हो सकती है।
- तेजपत्ता न सिर्फ कॉकरोच भगाता है, बल्कि चींटियों और दूसरे छोटे कीड़ों को भी घर से दूर रखता है।
- इसकी खुशबू घर के माहौल को ताजा और फ्रेश बना देती है।
- यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध उपाय है, जिसे हर कोई अपना सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
तेजपत्ता समय-समय पर बदलते रहें, क्योंकि इसकी गंध धीरे-धीरे कम हो जाती है।
जहां कॉकरोच की संख्या ज्यादा है, वहां पाउडर वाला तरीका ज्यादा असरदार साबित होगा।
इसे नमी वाली जगहों पर रखें ताकि इसकी गंध लंबे समय तक बनी रहे।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

