Tea Leaves For Hair: तेज होगी बालों की ग्रोथ, दूर होगी कई समस्याएं, इन 3 तरीकों से करें चायपत्ती का इस्तेमाल

Tea Leaves For Hair: तेज होगी बालों की ग्रोथ, दूर होगी कई समस्याएं, इन 3 तरीकों से करें चायपत्ती का इस्तेमाल

Tea Leaves For Hair: चायपत्ती भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा होता है। कई लोगों के सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की से होती है। लेकिन क्या आपको पता है इस में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह  ऑक्सीडेंट्स, Anti-inflammatory, पोटैशियम और पॉलीफेनॉल जैसे गुणों से भरपूर होता हो, जो बालों को मजबूत और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।  अलग-अलग तरीके से आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

चायपत्ति और तुलसी

चाय पत्ती और तुलसी का कॉन्बिनेशन बालों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता। इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती। दो गिलास पानी में दो चम्मच चायपत्ति और तुलसी की पत्तियां डालकर उबाल लें। फिर पानी को छानकर इसमें  नींबू मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं।

मेहंदी और चायपत्ति

मेहंदी और चायपत्ती का कॉन्बिनेशन भी बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बाल काले और घने बनते हैं। 1-2 गिलास पानी में चायपत्ति उबालकर इसमें मेहंदी का पाउडर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। ठंडा होने के बाद 30 मिनट तक इसे बालों पर लगाकर छोड़ दे, फिर बाल धो लें।

चाय पत्ती और एलोवेरा जेल

चाय पत्ती और एलोवेरा जेल का मिश्रण बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच चायपत्ति डालकर उबाल लें। फिर पानी को छानकर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे बालों पर 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews