गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय क्या है? जानिए ताकि पौधे हमेशा हरे-भरे रहे

कई लोग गर्मियों में दिन के किसी भी समय पौधों को पानी दे देते हैं, लेकिन यही गलती गार्डन को सूखा और कमजोर बना देती है। अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मी में भी आपके गमले या बगीचे के पौधे ताजगी से भरे रहें, तो जानिए पानी देने का सही समय और तरीका। थोड़ा-सा बदलाव आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ा सकता है।
Summer Plant Care

गर्मियों में पौधों की देखभाल आसान नहीं होती। तेज धूप और तपती गर्मी की वजह से ज़्यादातर पौधे मुरझाने (Summer Plant Care) लगते हैं। ऐसे में लोग उन्हें बार-बार पानी देना शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर पानी देना आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गार्डन गर्मियों में भी हरा-भरा और फ्रेश दिखे, तो सबसे पहले जान लीजिए पानी देने का सही समय और तरीका। थोड़ा-सा ध्यान और टाइमिंग का फर्क आपके पौधों को नई जान दे सकता है, और बग़ीचे की खूबसूरती को बनाए रख सकता है।

क्या आप भी कर रही हैं ये आम गलती?

गर्मी में धूप तेज होती है और लोग सोचते हैं कि पौधों को दिन में बार-बार पानी देना सही रहेगा, ताकि वे सूखें नहीं। लेकिन ये आदत कई बार पौधों को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान कर देती है। दोपहर की तेज धूप में जब आप पानी डालते हैं, तो मिट्टी की ऊपरी परत से पानी तेजी से भाप बनकर उड़ जाता है और जड़ तक नहीं पहुंचता। इससे पौधा प्यासा ही रह जाता है।

पौधों को पानी देने का सबसे सही समय

गर्मी के मौसम में पौधों को सुबह जल्दी या शाम ढलने के बाद पानी देना सबसे बेहतर माना जाता है। सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5:30 के बाद का समय पौधों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि तब सूरज की किरणें तेज नहीं होतीं और पानी धीरे-धीरे मिट्टी में नीचे तक जा पाता है। इससे जड़ों को पूरा पोषण मिलता है और पौधा लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है। इसके अलावा सुबह पानी देने से पत्तियों पर फंगल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है, जो अक्सर देर से पानी देने पर बढ़ जाता है।

गर्मियों में पौधों की देखभाल के आसान टिप्स

सिर्फ सही समय पर पानी देना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातें हैं जो गर्मी में आपके पौधों को बचा सकती हैं। सबसे पहले, कोशिश करें कि पौधों को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें दोपहर की सीधी धूप न लगे। मिट्टी में गीली घास या ड्राय पत्तियां डालकर मल्चिंग करें, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे।

अगर आपके पौधे गमलों में हैं तो उन्हें समय-समय पर घुमा दें ताकि सभी तरफ से रोशनी बराबर मिले और वे बैलेंस में रहें। साथ ही, बहुत ज्यादा पानी देना भी हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे जड़ें सड़ने लगती हैं। हफ्ते में एक दिन गमलों की मिट्टी को हल्का सा कुरेदकर देखें, अगर ज्यादा गीली है तो पानी कुछ दिन रोकें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews