पिंपल्स, दाग-धब्बे और रुखी त्वचा? सबको गायब कर देगा पान का पत्ता, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care: खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान का पत्ता आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? जी हां, पान का पत्ता न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी फायदेमंद होता है।
Skin Care

Skin Care: ख़ूबसूरत और बेदाग़ त्वचा पाना हर किसी की ख़्वाहिश होती है, लेकिन इसके लिए सही देखभाल और सही जानकारी का होना बेहद ज़रूरी है। कई बार लोग बाज़ार में मिलने वाले महंगे-महंगे कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया और TV पर बताए गए एडवर्टाइज़िंग को देखकर बिना सोचे समझे कोई भी चीज़ अपनी त्वचा पर लगा लेते हैं।

इन चीज़ों का इस्तेमाल करने से त्वचा को फ़ायदा कम नुक़सान ज़्यादा होता है। ऐसे में पिंपल, दाग़-धब्बे और रूखापन जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि हमारी त्वचा के लिए क्या चीज़ें अच्छी है और क्या चीज़ अच्छी नहीं है। कई लोग प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन वे ये जानना ज़रूरी नहीं समझते हैं, आख़िर क्या चीज़ उनकी त्वचा को सूट करेगी और क्या नहीं।

क्या पान का पत्ता चेहरे के लिए अच्छा होता है?

हालाँकि, प्राकृतिक चीज़ों की बात की जाए तो लोग एलोवेरा, तुलसी, नीम की पत्तियाँ और न जाने क्या-क्या लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं त्वचा को निखारने के लिए और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पान का पत्ता भी बेहद कारगर है। जी हाँ, वही पान का पता जिसे आप खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब सवाल यह आता है कि आख़िर पान के पत्ते को त्वचा के लिए इस्तेमाल कैसे किया जाता है। चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।

पिंपल हटाने के लिए कैसे करें पान के पत्ते का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर पिंपल हो गए हैं, तो ऐसे में पान के पत्ते का इस्तेमाल कुछ इस तरह कर सकते हैं। सबसे पहले पान के पत्ते को धोकर अच्छी तरह से साफ़ कर लें। इसके बाद पत्ते को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से छान लें, रूई की मदद से पान के पत्ते में से जो रस निकला है, उसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसका इस्तेमाल करने से पिंपल ख़त्म हो जाएंगे।

दाग़-धब्बे हटाने के लिए कैसे करें पान के पत्ते का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर बहुत सारे काले धब्बे हो गए हैं, या फिर आप दाग़-धब्बों से चेहरा भरा हुआ हैं। ऐसे में आप पान के पत्ते का इस्तेमाल कुछ इस तरह कर सकते हैं। पान के पत्ते को अच्छी तरह से साफ़ करें, इसे मिक्सी में पीस लें, अब पान के पत्तों के रस में शहद मिलाएँ। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। अगर आपको यह सूट कर रहा है, तो आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं धीरे-धीरे दाग़ धब्बे ख़त्म हो जाएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews