करेले से मिलेंगे काले घने लंबे बाल, ये 5 परेशानियां होंगी दूर

करेले से मिलेंगे काले घने लंबे बाल, ये 5 परेशानियां होंगी दूर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट।  कड़वा करेला (Bitter gourd) किस काम का,  अगर ऐसा आप भी सोचते हैं तो ये सोच बदल दीजिए। कड़वा है लेकिन करेले में पोषण के गुण बेशुमार हैं, खाने में भी और अगर आप इसे किसी पेस्ट या लेप की तरह लगाते हैं तो भी।  करेले के इन गुणों से अधिकांश लोग अनजान हैं, जिन्होंने शायद ही कभी ये कल्पना भी की होगी कि करेले को पेस्ट की तरह लगाया जा सकता है और उसके फायदे हासिल किए जा सकते हैं। खासतौर से बालों के लिए करेले बड़े फायदेमंद हैं।  सिर्फ आपको ये पता होना चाहिए कि करेले का उपयोग किया कैसे जाए।

चमकदार होंगे बाल

बालों की चमक लौटाने में करेला माहिर है।  इसका रस निकालें और बालों को उससे धो लें। कुछ देर बाद बालों को सादे पानी से धोएं और फिर असर देखें, धूप और गंदगी से चमक खो चुके बाल वापस चमचमाते हुए नजर आएंगे।

ड्राई स्कैल्प की परेशानी खत्म

करेले से रूखी सूखी हो रही स्कैल्प को भी राहत मिलेगी।  करेले में एक अनोखा गुण होता है सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस की परेशानी कम करने का। इस तकलीफ में स्कैल्प सूखी हो जाती, उसमें खुजली या सूजन भी हो सकती है, जिससे निपटने में करेले का रस या पेस्ट मददगार होता है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य सरकार ने इस वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी ENC की जिम्मेदारी

लंबे होंगे बाल

बालों की ग्रोथ बढ़ाने में करेला कारगर है। करेले में फोलिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। वैसे इसका जूस पीना भी लाभकारी है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो न सिर्फ बालों की ग्रोथ बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

दो मुंहे बाल होंगे होंगे दूर

दो मुंहे बालों की समस्या भी इस कड़वी सब्जी से खत्म हो जाती है।  करेले की खुराक खाने में तो बढ़ाई नहीं जा सकती लेकिन करेला लगाने से दो मुहें बालों की समस्या से जरूर निजात मिल सकती है।

ये भी पढ़ें – फालतू Emails खुद-ब-खुद हो जाएंगे डिलीट, बस यूज करना होगा ये फीचर

डैंड्रफ से छुटकारा

करेले में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी होते हैं जिसकी वजह से स्कैल्प सेहतमंद होती है और रूखे सूखे बालों की समस्या दूर हो जाती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

करेले को बालों में लगाने के लिए सीधे उसका रस एप्लाई कर सकते हैं। बाल ज्यादा शुष्क होते हों तो नारियल के तेल में करेले का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। बालों को नर्म मुलायम बनाना हो तो दही में करेले का जूस मिलाएं और बालों की रंगत देखें।

 ये भी पढ़ें – समाधान योजना : अब 31 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन

डिस्क्लेमर : दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है, MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है। स्वास्थ संबंधी कोई भी जानकारी चिकित्सक से लेने के बाद ही निर्णय लें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews