सर्दियों में भी खिलखिलाएगा अपराजिता का पौधा, अपनाएं ये आसान होममेड खाद

Homemade Fertilizer: सर्दियों के मौसम में अक्सर पौधों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं और उनकी रंगत फीकी पड़ जाती है, लेकिन अपराजिता का पौधा अपनी खूबसूरती और हरियाली बनाए रख सकता है, बस उसे सही देखभाल और पोषण की जरूरत होती है।
Aparajita Plant

Homemade Fertilizer: अपराजिता फूल अपनी सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण भारतीय घरों में बेहद लोकप्रिय है। इसके नीले, सफेद और गुलाबी फूल न केवल बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि भगवान शिव को भी प्रिय माने जाते हैं। लेकिन देखा जाता है, कि अक्सर देखभाल की कमी के चलते यह पौधा मुरझाने लगता है, जिससे इसकी खूबसूरती और धार्मिक महत्ता का आनंद लेना मुश्किल हो जाता है।

पौधे से पत्ते झड़ने और फूलों का खिलना बंद होने पर हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के केमिकल वाले फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्यों न इन फर्टिलाइजर के बजाय घर पर बनाए गए प्राकृतिक खादों का इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में अपराजिता की सही देखभाल, समय पर पोषण देना जरूरी होता है, ताकि इसकी खूबसूरती और उपयोगिता बरकरार रह सके।

चाय पत्ती और कॉफी से बना होममेड खाद (Homemade Fertilizer)

अपराजिता के पौधों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए घर में मौजूद चाय पत्ती और कॉफी से बनी होममेड खाद बेहद कारगर होती है। यह लिक्विड खाद मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाकर पौधे को नहीं ऊर्जा देती है। इसके नियमित उपयोग से न सिर्फ मुरझाए पत्ते फिर से हरे भरे हो सकते हैं, बल्कि फूलों की संख्या भी बढ़ने लगती है। हफ्ते भर के भीतर ही पौधे में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। लेकिन इसका सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है, ताकि पौधे को अधिकतम लाभ मिल सके।

चाय पत्ती और कॉफी से कैसे तैयार करें खाद

अपराजिता के पौधों के लिए चाय पत्ती और कॉफ़ी की होममेड खाद तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए एक लीटर पानी में आधा चम्मच फ्रेश चाय पत्ती और आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह घोल लें।

फिर इस मिश्रण को ढककर एक दिन के लिए अंधेरे स्थान पर रख दें। अगले दिन जब पानी का रंग हल्का ब्राउन हो जाए, तो यह खाद तैयार हो चुकी होगी। इस केमिकल फ्री लिक्विड खाद को पौधों में डालने से मिट्टी में पोषण बढ़ेगा और अपराजिता का पौधा हरा भरा होकर अधिक फुल देगा।

कैसे करें इस्तेमाल

अपराजिता के पौधे की देखभाल के लिए और इस प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उसकी मिट्टी को हल्के हाथों से खोदकर ढीला कर लें। फिर तैयार किए गए लिक्विड फर्टिलाइजर को उचित मात्रा में पौधे में डालें, लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में खाद न डालें। वरना पौधे सड़ भी सकते हैं। इसके बाद पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए मिट्टी में एक चम्मच हल्दी मिला दें। यह प्रक्रिया न केवल पौधे की ग्रोथ बढ़ाएगी, बल्कि उसे स्वस्थ और कीट मुक्त भी बनाएगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews