लंबे समय तक एक ही मोबाइल नंबर रखने वाले लोगों की खूबियाँ! कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शुमार

इसके बहुत सारे कारण होते हैं, लेकिन अधिक दिनों तक एक ही नंबर रखने वाले लोगों में बहुत सारी खूबियां होती है। आज हम आपको उन्हें खूबियों के बारे में बताएंगे।
लंबे समय तक एक ही मोबाइल नंबर रखने वाले लोगों की खूबियाँ! कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शुमार

Long Term Mobile Number : दुनिया में एक-से-बढ़कर-एक लोग रहते हैं। हर किसी का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है, तो कुछ लोग ग्रुप में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ लोग शांत स्वभाव के होते हैं, तो कुछ लोग काफी चंचल प्रवृत्ति के होते हैं। कुछ लोगों का दिमाग कई जगहों पर बहुत तेजी से काम करता है, तो कुछ लोग काफी डंप भी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि मोबाइल नंबर से भी आपके स्वभाव का पता चल सकता है। अमूमन अपने ऐसा नहीं सुना होगा।बहुत से लोग लंबे समय से फोन अपने पास रखते हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हुई, वैसे-वैसे उन्होंने फोन के मॉडल को भी चेंज किया, लेकिन नंबर उन्होंने आज तक नहीं बदला है। इसके बहुत सारे कारण होते हैं, लेकिन अधिक दिनों तक एक ही नंबर रखने वाले लोगों में बहुत सारी खूबियां होती है। आज हम आपको उन्हें खूबियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप भी अंदेशा लगा सकते हैं कि लंबे समय तक एक ही नंबर रखने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

best mobile apps for women

कारण

दरअसल, एक ही मोबाइल नंबर रखने के पीछे बहुत सारे कारण होते हैं। कुछ लोगों के नंबर बहुत ज्यादा पुराने है, जिससे घर, परिवार के अलावा दोस्त-यार सभी लोग याद करके रखे हुए हैं, क्योंकि पहले जमाने में जिसके भी घर में फोन होता भी था, तो केवल एक ही नंबर हुआ करता था जो हर किसी की जुबान पर होता था। आज भी वह नंबर लोगों के घरों में किसी-न-किसी के पास अवश्य मिल जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि लोगों को उनसे संपर्क करने में कोई दिक्कत ना हो। इसके अलावा, नंबर नहीं बदलने का एक मुख्य वजह यह भी होता है कि आप किसी एक नंबर से सरकारी कामों की रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इसलिए भी आप नंबर नहीं बदलते।

स्वभाव

  • साइकोलॉजी में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति 5 साल से एक ही नंबर का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह हो सकता है कि उसे पर किसी प्रकार का कोई केस दर्ज नहीं है।
  • इसके अलावा, ऐसे व्यक्ति कर्ज में नहीं दुबे होते। अक्सर लोग कर्ज में डूबने के बाद इससे बचने के लिए अपना नंबर बदल लेते हैं। लेकिन यदि कोई अपना नंबर नहीं बदलता है, तो यह भी उनकी खूबियों में शामिल है।
  • यदि कोई लंबे समय से लव लाइफ में है, तो वह अपने पार्टनर के प्रति इतना लॉयल है कि कभी नंबर नहीं बदलता। इससे उनके स्वभाव का पता चलता है कि वह लॉयल है। क्योंकि धोखेबाज इंसान अक्सर अपनी पार्टनर को धोखा देने के बाद नंबर बदल लेते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
  • अगर आपने काफी लंबे समय से अपने नंबर को नहीं बदला है, तो यह आपके जिम्मेदार होने का संकेत है। दरअसल, इससे अंदाजा लगाया जाता है कि आप काफी समझदार हो चुके हैं और अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझते हैं। इसलिए आपने इस नंबर को इस्तेमाल किया।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews