MP Breaking News

Childrens Day पर बच्चों को खास अंदाज में दें बधाई, खिल उठेंगे उनके चेहरे

आज देश भर में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चलिए हम आपको कुछ आकर्षक शुभकामनाएं बताते हैं जिन्हें भेज कर आप अपनों को विश कर सकते हैं।
Childrens Day 2025

14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस (Childrens Day 2025) धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। बच्चे वैसे भी मन के सच्चे होते हैं और इन्हें भविष्य के निर्माता के रूप में देखा जाता है। अगर बच्चों का भविष्य बेहतर होगा तो यह देश को भी बेहतर बनाएंगे। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से हर साल यह दिन मनाया जाता है।

चिल्ड्रन डे के दिन स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। इस दिन बच्चों के भविष्य के अधिकारों पर बात होती है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष बताते हैं जिनके जरिए आप अपने बच्चों को या फिर अन्य लोगों को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

बाल दिवस को शुभकामनाएं (Childrens Day 2025)

फूलों से प्यार और मोती से सुंदर होते हैं बच्चे, शरारत बेशक हो लेकिन मां के सच्चे होते हैं बच्चे, इन बच्चों के हिस्से में चाचा नेहरू का प्यार आया है, इन बच्चों के अंदर नया हिंदुस्तान समाया है।

यही थी हमारी सबसे बड़ी सौगात, चिल्ड्रनस डे पर करें वह यादें ताजा, जो दिल में बसी है प्यार के साथ,
Happy Children’s Day

रोने की वजह न थी, न हंसने का बहाना था
क्यों हो गए हम इतने बड़े, इससे अच्छा तो बचपन का जमाना था।

बच्चे देश की शान होते हैं, देश की भविष्य का मन होते हैं।
जो बच्चे दिलों में रखते हैं देश का भविष्य, वह देश की जान होते हैं।

जब भी नन्हे बच्चों से बात होती है तो नए हिंदुस्तान से मुलाकात होती है,
बच्चों की बातों में कुछ ऐसा है जादू, सुबह शुरू होती है बात और करते-करते रात होती है।

कहते हैं दुनिया का सबसे सच्चा नजारा बचपन होता है,
आंखों में सपना और दिल में पागलपन होता है।

मुस्कुराओ खेलो सीखो.. क्योंकि तुम ही कल के नेता हो।
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बच्चे ईश्वर का उपहार हैं,
उनकी मुस्कान में बसता संसार है।

बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार,
करेंगे चाचा नेहरू के सपने को साकार।
बाल दिवस की शुभकामनाएं

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
Childrens Day पर बच्चों को खास अंदाज में दें बधाई, खिल उठेंगे उनके चेहरे