हर फंक्शन में अच्छा नहीं लगता लहंगा? इस बार ट्राय करें धोती ड्रेस, यहां देखें एक से बढ़कर एक डिज़ाइन

क्या आप भी अपनी अलमारी को बोरिंग मानती है? क्या आपकी अलमारी में एक भी ट्रेंडिंग कपड़े नहीं है, तो हम आपको बता दें कि धोती ड्रेस का ट्रेंड वापस आ चुका है। यह एक ऐसा आउटफ़िट है जो सिंपल भी है, स्टाइलिश भी है, और सेलिब्रिटी टच भी देता है।
Dhoti Dress 2025

धोती का ज़माना कोई नया नहीं है, धोती स्टाइल एक ऐसा ट्रेंड है जो सदियों से चलता रहा है, लेकिन फ़ैशन की दुनिया में एक साइकल हमेशा घूमता रहता है, और उसी साइकल में स्टाइल, फ़ैशन और ट्रेंड भी गोल-गोल घूमता रहता है। अब एक बार फिर भी धोती अभी के ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी है। सिर्फ़ धोती कहना ही सही नहीं होगा इसलिए लोग इसे धोती ड्रेस (Dhoti Dress) के नाम से जानते हैं।

कुछ दिनों पहले तक इंडो वेस्टर्न का चलन था। दिवाली हो, घर का कोई फंक्शन हो, या फिर शादी पार्टी ही क्यों न हो, हर कोई इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहने नज़र आता था। लेकिन अब धोती ड्रेस ने इंडो वेस्टर्न की जगह ले ली है। यह वो आउटफ़िट है जिसे आप बिना किसी टेंशन के मिनटों में पहन सकती है, इस ड्रेस को पहनने के लिए आपको किसी और की मदद भी नहीं लेनी पड़ेगी। इस रेस को पहनने के बाद आपका स्टाइल स्टेटमेंट ज़ोर शोर से बोलता नज़र आएगा। सबसे ख़ास बात यह है कि जब आपको अपने चारों ओर लोग साड़ी, लहंगे, या फिर इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहने नज़र आएंगे, तब आप उसमें से भीड़ से अलग नज़र आएंगी। चलिए फिर एक बढ़कर एक धोती ड्रेस डिज़ाइन देख लेते हैं।

ट्राय करें धोती ड्रेस (Dhoti Dress)

प्रिंटेड धोती ड्रेस

Printed Dhoti Dress

अगर आपके घर में कोई ख़ास फंशन होने वाला है, और आप सबसे हटकर कोई ड्रेस पहनना चाहती है, जिस ड्रेस को पहने में समय भी ना लगे, और जो फंक्शन के हिसाब से अच्छी भी लगे, तो ऐसे में आप फ्लोरल प्रिंट वाली धोती ड्रेस पहन सकती है। इस ड्रेस को और भी ज़्यादा ख़ूबसूरत बनाने के लिए आप ब्लैक मेटल जूलरी भी पहन सकती है। सबसे ख़ास बात यह है कि यह ड्रेस बिलकुल भी महँगी नहीं आती है आप इसे कम पैसों में ही ऑनलाइन या ऑफ़लाइन ख़रीद सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली धोती ड्रेस

Dhoti Dress

अगर आप इससे भी बेहतर होती ड्रेस पहनना चाहती है तो फिर आप ऐसे में ख़ूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली धोती कुर्ती का सेट पहन सकती है। ऐसी ड्रेस की ख़ास बात यह है कि इसमें कुर्ती में भी घेर रहता है, इस ड्रेस को भी आप ज़्यादा ख़ूबसूरत बनाने के लिए जूलरी की मदद ले सकती है, सबसे ख़ास बात यह होती है कि इस तरह की ड्रेस में आपको भारी जूलरी पहनने की ज़रूरत नहीं होती है हल्की-फुल्की जूलरी से भी लुक कम्पलीट हो जाता है।

धोती पैटर्न साड़ी

Dhoti Dress Sari

अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें साड़ी पहनने का सबसे ज़्यादा शौक़ है, तो आप इस बार फंक्शन में कुछ अलग तरह की साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी का नाम है धोती स्टाइल साड़ी, यह साड़ी पहले से ही ड्रेप की हुई साड़ी होती है जिसकी स्टाइल धोती जैसी होती है, इसे पहनने में मुश्किल से दो मिनट का समय लगता है। सबसे ख़ास बात यह है कि साड़ी पहनने के बाद भी आपको साड़ी जैसा फ़ील नहीं होगा यानी आप आसानी से इधर-उधर घूम पाएंगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews