सोलो ट्रिप के दौरान अपनाएं ये टिप्स, सफर को बनाएं टेंशन-फ्री

भारत में सोलो ट्रेवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। होटल में रहते समय दरवाजे, खिड़कियां और बिस्तर के नीचे की जांच करें। पोर्टेबल डोर अलार्म, सेफ्टी लॉकर का इस्तेमाल करें।
Trip Travel

भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के लिए ट्रिप दुनिया भर में मशहूर है। हिमालय की बर्फीली चोटियों से लेकर केरल की शांत बैकवॉटर तक… देश के हर कोने में कोई न कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन छिपा है। सालों भर यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। अक्सर लोग यहां फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ ट्रिप पर निकल पड़ते हैं।

हालांकि, ट्रैवलिंग कल्चर के बीच सोलो ट्रेवल का भी ट्रेंड बढ़ा है। जब लोग किसी के साथ नहीं बल्कि अकेले घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है, लेकिन इस दौरान बात सुरक्षा की आती है।

सेफ्टी जरूरी

आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहें हैं या प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस दौरान किस-किन बातों का खास ख्याल रखना है, जिससे यात्रा के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो और आप बिल्कुल सेफ तरीके से अपने हॉलिडे को एंजॉय कर सकेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

रखें ध्यान

जब कोई किसी अनजाने शहर में पहुंचकर होटल का कमरा बुक करता है, तो आमतौर पर दरवाजे का लॉक, खिड़की या बालकनी की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन अक्सर लोग बिस्तर के नीचे का हिस्सा चेक करना भूल जाते हैं, जहां कई पर्यटक मिस्टेक कर जाते हैं। इसलिए इसपर जरूर ध्यान दें।

अक्सर होटल्स की सुरक्षा व्यवस्था टाइट होती है, लेकिन यह मान लेना कि हर जगह सब कुछ सुरक्षित है… यह सही नहीं होगा। कई बार चोरी-डकैती या घुसपैठ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए यात्रा के दौरान सतर्क रहना ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है। बोतल ट्रिक जैसी छोटी लेकिन असरदार आदतें न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि सफर को स्ट्रेस फ्री भी बनाती हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • पोर्टेबल डोर अलार्म रखें, जो कि छोटा गैजेट है। यह दरवाज़ा खुलने पर तुरंत अलर्ट देता है।
  • लॉक और डेडबोल्ट चेक करें। यह कमरे में प्रवेश करते ही दरवाजे के सभी ताले अच्छे से जांच कर सकते हैं।
  • कीमती सामान सेफ्टी लॉकर में रखें। पासपोर्ट, कैश और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट हमेशा होटल के लॉकर में सुरक्षित रखें।
  • लोकेशन की रिसर्च करें। होटल बुक करने से पहले आसपास का इलाका कैसा है, यह जरूर पता करें।
  • इंट्यूशन पर भरोसा करें। अगर कुछ भी असामान्य लगे तो तुरंत होटल मैनेजमेंट से संपर्क करें या कमरा बदल लें।
  • इसके अलावा, रात को हल्की रोशनी जलाकर रखें। अंधेरे की तुलना में हल्की रोशनी घुसपैठियों को रोकने का काम करती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews