Makeup Hacks: गर्मियों में करें परफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप, चेहरा नहीं पड़ेगा काला, बस इन बातों का रखें ध्यान

मेकअप करना सभी को पसंद होता है। गर्मियों के मौसम में मेकअप करना तो आसान है लेकिन वैसा ही ग्लो बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। चलिए आज हम आपको कुछ आसान से उपाय बताते हैं।
Makeup Tips

Makeup Hacks: मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है क्योंकि यह उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। सभी अलग-अलग तरीके से मेकअप करना पसंद करते हैं। किसी को लाइट मेकअप पसंद होता है तो कोई डार्क मेकअप पसंद करता है। मौसम के हिसाब से मेकअप के तरीके में भी बदलाव आता रहता है। फिलहाल गर्मियां चल रही है और इस मौसम में मेकअप करना थोड़ा मुश्किल काम होता है क्योंकि ज्यादा देर तक प्रोडक्ट चेहरे पर टिके नहीं रहते हैं और पसीने के साथ बहाने लग जाते हैं।

ऐसे में वह लड़कियां जो मेकअप करना पसंद करती हैं या फिर यह उनके रूटीन का हिस्सा है। उन्हें सही तरीका पता होना चाहिए ताकि गर्मी के दिनों में वह अपने लुक को फ्लॉलेस बना सकें। गर्मियों के दिनों में पोर्स ड्राई हो जाते हैं और जब मेकअप अप्लाई किया जाता है, तो स्किन उसे अवशोषित कर लेती है। जिससे चेहरा डल नजर आने लगता है। ऐसे में आज हम आपको गर्मी में मेकअप करने का सही तरीका बताते हैं। जो आपकी स्किन पर गंदगी और पसीने की परत जमा नहीं होने देगा और मेकअप भी खराब नहीं होगा।

क्यों काला होता है मेकअप

सबसे पहले तो हम आपको यह बता देते हैं कि आखिरकार गर्मियों में मेकअप काला क्यों पड़ जाता है। इसकी सबसे मुख्य वजह फाउंडेशन का ऑक्सीडेशन होता है। दरअसल हम जो फाउंडेशन लगते हैं उसमें तेल और पिगमेंट होते हैं जो हमारी स्क्रीन के साथ रिएक्ट करते हैं। इसी एसिडिक रिएक्ट के चलते रंग काला पड़ जाता है और हमें ऐसा लगता है कि मेकअप की वजह से चेहरा काला हो गया है।

कैसे लगाएं फाउंडेशन

फाउंडेशन लगाने के बाद आपका चेहरा काला ना पड़े इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो आपको सही फाउंडेशन चुनना होगा। गर्मियों के मौसम के हिसाब से ऑयल फ्री फाउंडेशन अच्छे रहते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस तरह के फाउंडेशन का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। फाउंडेशन लगाने से पहले स्क्रीन पर मॉइश्चराइजर लगे और फिर लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जो आपको लॉग लास्टिंग लुक देने का काम करेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सबसे पहले तो आपको प्राइमर लगाना है। इसके बाद लाइटवेट फाउंडेशन का चेहरे पर इस्तेमाल करें।
  • गर्मी में पसीना अधिक आता है इसलिए अगर मस्कारा लग रही है तो यह वाटरप्रूफ होना चाहिए और काजल का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें।
  • अगर परफेक्ट लुक चाहती हैं तो ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें।
  • आखिर में जब आप लिपस्टिक लगा रही हैं तो वह वाटरप्रूफ होनी चाहिए। ध्यान रखने की यह हाइड्रेटिंग वॉटरप्रूफ लिपस्टिक हो जो आपको ड्राई फील नहीं होने देगी।
  • गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी ना भूले और याद रखें आपको मेकअप लाइट और हल्का रखना चाहिए। बीबी क्रीम और फाउंडेशन एक अच्छा विकल्प है लेकिन यह लाइट होना चाहिए।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews