बिना ब्रश के करें परफेक्ट Eye Makeup, बहुत काम आएंगे ये हैक्स

चेहरे की सुंदरता तभी निखर कर सामने आती है जब आई मेकअप अच्छे से किया गया होता है। आई मेकअप करने में ब्रश की जरूरत जरूर पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिससे आप बिना ब्रश की मदद से आई मेकअप कर सकते हैं।
Eye Makeup Tips

Eye Makeup: फेस मेकअप के साथ आई मेकअप ऐसी चीज है जो हमें ओवरऑल ब्यूटीफुल लुक देने का काम करती है। अगर हम चेहरे का मेकअप कर ले और आंखों का मेकअप नहीं करें तो हमारा लुक कंप्लीट नहीं होता। वैसे आंखों को सुंदर लुक देना कहने में जितना आसान है, करने में उतना ही मुश्किल है।

आई मेकअप करने के लिए हमें सबसे ज्यादा जिस चीज की जरूरत होती है, वह ब्रश होता है। बिना ब्रश के हम आई मेकअप अप्लाई नहीं कर सकते। हम मार्केट से आईशैडो के साथ जो ब्रश लेकर आते हैं वह ठीक तरह से काम नहीं करते हैं और हमें अलग से ब्रश खरीदना पड़ता है। हालांकि ब्रश काफी महंगे होते हैं और इन्हें खरीदना कम मेकअप करने वालों को कुछ खास जमता नहीं है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जो आई मेकअप को आसान बना देंगे और आपको ब्रश की जरूरत नहीं लगेगी।

आई मेकअप के लिए टेप (Eye Makeup)

आपको अपनी आंखों के कॉर्नर पर सबसे पहले टेप लगानी होगी। इसके बाद आपका आई मेकअप परफेक्ट शेप में होगा। इससे किसी तरह की गड़बड़ नहीं होगी और आंखें सुंदर नजर आएगी।

कॉटन बड्स

कॉटन बड्स का इस्तेमाल कर आसानी से ब्राउन शैडो विंग्ड आईलाइनर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बड्स से हल्के हाथों से आंखों के कॉर्नर पर विंग लगाना है।

कॉटन से लगाएं

आप कॉटन का छोटा सा टुकड़ा लेकर आई मेकअप बेस तैयार कर सकते हैं। अगर आपको कलर मिक्स करने हैं तो 2 से 3 अलग-अलग कॉटन के टुकड़े की जरूरत पड़ेगी। ऐसा करके आप खूबसूरती से आईशैडो लगा सकते हैं।

उंगलियों का इस्तेमाल

आई मेकअप पर अगर आप ग्लिटर इस्तेमाल करना चाहती है। इसके लिए उंगलियों पर हल्का सा ग्लिटर या शिमर लेकर आंखों के ऊपर लगाकर उसे दूसरी उंगली की मदद से रब कर दें। ऐसा करने से आई मेकअप परफेक्ट नजर आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews