इस वैलेन्टाइन वीक पर करें कुछ खास, ट्राई करें चॉकलेट मोमोज, जानें आसान रेसिपी

momos

Valentine Week: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत रोज डे के साथ होती है, दूसरा दिन प्रपोज डे होता है, वहीं तीसरा दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने प्रियजनों को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन आप इस बार चॉकलेट डे पर कुछ अलग करना चाहते हैं तो आप चॉकलेट देने की वजह चॉकलेट मोमोज भी दे सकते हैं। हर बार चॉकलेट डे पर चॉकलेट देने और लेने से हर कोई बोर हो जाता है, तो क्यों ना इस बार चॉकलेट के मोमोज बनाए जाए। आज हम आपको इस लेख के द्वारा चॉकलेट मोमोज की ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में ना ज्यादा समय लगता है ना ही ज्यादा मेहनत लगती है इसे आप आराम से कुछ ही मिनट में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

चॉकलेट मोमोज एक स्वादिष्ट और अनोखा व्यंजन है जो सौ प्रतिशत सभी को पसंद आएगा। ये बनाने में आसान होते हैं और इन्हें सुबह नाश्ते, मिठाई या कभी भी नाश्ते के रूप में परोसा जा सकता है।

कैसे बनाएं चॉकलेट मोमोज

चॉकलेट मोमोज सामग्री

1 कप मैदा
1/2 कप पानी
1/4 चम्मच नमक
1/4 कप कोको पाउडर
1/4 कप चीनी
1/4 कप चॉकलेट चिप्स

चॉकलेट मोमोज बनाने की विधि

1. एक बड़े कटोरे में, मैदा, पानी, नमक, कोको पाउडर और चीनी को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
2. आटे को 12 बराबर टुकड़ों में बांट लें। प्रत्येक आटे के टुकड़े को एक पतले गोले में बेल लें।
3. प्रत्येक गोले के केंद्र में चॉकलेट चिप्स का एक चम्मच रखें। फिर आटे के किनारों को केंद्र में इकट्ठा करें और उन्हें एक साथ चुटकी लें।
4. मोमोज को स्टीमर में 10-12 मिनट तक या उनके नरम होने तक स्टीम करें।
5. गरमागरम परोसें। पसंदीदा डिपिंग सॉस के साथ परोसें, जैसे कि चॉकलेट सॉस, कारमेल सॉस या स्ट्रॉबेरी सॉस।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews