बाइक के चेन को मेंटेन रखने के लिए करें ये 5 काम, चलेगी सालों साल

बाइक के चेन को मेंटेन रखने के लिए करें ये 5 काम, चलेगी सालों साल

Bike Care Tips : जब भी हम नई बाइक, स्कूटर, स्कूटी लेते हैं तो बहुत अच्छे से उसका ख्याल रखते हैं। समय-समय पर गाड़ी की सर्विसिंग भी करवाते हैं लेकिन जैसे-जैसे यह पुरानी होती जाती है वैसे ही हम इसकी केयर करना भूल जाते हैं और चाहते हैं कि नई गाड़ी की तरह ही यह हमारा साथ दें तो ऐसा नहीं हो सकता। बता दें कि बाइक की चेन की देखभाल करना बहुत आवश्यक है ताकि आपकी बाइक स्मूथ चल सके और उसकी उम्र बढ़ सके। इसके लिए आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे आपकी बाइक सालों-साल आपका साथ देगी।

सफाई

चेन को नियमित बारिश के पानी और धूल से साफ करना चाहिए, जिससे उस पर जमी गंदगी और तलछ न रहें। सफाई के लिए एक चेन क्लीनिंग स्प्रे और ब्रश का उपयोग कर सकते हैं। चेन के हर ओर ही होने चाहिए ताकि सफाई स्प्रे समान रूप से फैल सके। यह गंदगी और ग्रीस को निकालने में मदद करेगा। एक नरम ब्रश का उपयोग करके आप चेन पर अतिरिक्त गंदगी को हटा सकते हैं।

लूब्रीकेशन

सफाई करने के बाद चेन पर एक अच्छी गुणवत्ता वाले चेन लूब्रीकेंट को लगाना जरूरी है। लूब्रीकेंट को चेन पर सही मात्रा में लगाएं वरना गंदगी जम सकती है। इसे चेन के हर तरफ लगाएं ताकि यह चेन के सभी पार्ट्स तक पहुंच सके।

चेन में कसाव

चेन का सही मात्रा में कसाव बहुत महत्वपूर्ण होता है और अधिक ढीला या कसा होना उसकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। अधिक ढीली चेन उतरने की संभावना बढ़ाती है, जिससे बाइक बीच रास्ते में खड़ी हो सकती है। वहीं, चेन के अधिक ढीले होने से उसकी स्प्रोकेट से उतरने की संभावना बढ़ जाती है।

चेन को करें कवर

आजकल न्यू मॉडल की बाइकों में चेन के कवर नहीं दिए होते। जिसके कारण उसमें धूल, मिट्टी और अन्य गंदगी जल्दी जमा हो जाती है। जिससे चेनसैट और अन्य पार्ट्स पर इसका प्रभाव पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि इन सब चीजों से बचाव हो सके।

तेल ना डालें

कई बार बाइक से आवाज आने पर लोग अपनी मर्जी से चेन में तेल डाल देते हैं जो कि बाइक के लिए हानिकारक होता है। तेल के बजाय आप सही प्रकार के लूब्रीकेंट का उपयोग करें, क्योंकि यह चेन को सबसे अच्छे तरीके से स्मूथ करेगा और गंदगी को नहीं जमने देगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews