Wednesday Special : दूर होंगे विघ्न और पूरी होगी मनोकामना, हर बुधवार करें यह काम

ganesh chaturthi

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। हमारे हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की विशेष पूजा होती है। आज बुधवार (Wednesday) है जो कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश (Lord Ganesha) को समर्पित होता है और बुध को बुद्धि, विवेक का स्वामी कहा जाता है।इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुध ग्रह (Mercury Planet) शांत हो जाता है और सभी मनोकामना पूरी होती है।

ज्योतिष शास्त्र में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले बुध ग्रह से मनुष्य की बुद्धि, मस्तिष्क, त्वचा तो प्रभावित होती ही है और इसका करियर पर भी खासा असर पड़ता है। कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में उनका बुध ग्रह मजबूत होता है उन्हें वाणिज्य, गणित, बैकिंग और व्यवसाय में आसानी से कामयाबी हासिल हो जाती है, वे काफी समझदार, तर्क-वितर्क में कुशल और अपनी बातों को बेहतर तरीके से रखने वाले होते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में बुध देव कमजोर होते हैं, उन्हें अक्सर तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे जातकों में स्वास्थ्य संबंधी, कमजोर दिमाग और वाणी संबंधी दोष पाया गया है।

हर बुधवार करें यह उपाय

  • बुधवार के दिन सूर्यास्त होने से पहले गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • बुधवार को हरे रंग का खाना खाएं।
  • हर बुधवार आठ साल से छोटी कन्याओं को हरे रंग की चूड़ियां, हरे वस्त्र या हरा भोजन दान करें।
  • जरुरतमंद लोगों को हरी मूंग की दाल, साग, पालक या कोई भी हरा खाद्य पदार्थ दान करें।
  • बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है।
  • हरा रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है।
  • बुधदेव को प्रसन्न करने के लिए अपने खाने में से तीन भाग निकाल कर, उसमें से एक हिस्सा गाय को, दूसरा हिस्सा कौवे को और तीसरा हिस्सा कुत्ते को खिलाएं।
  • जिनकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है वे खासकर इस दिन गणेश भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं। इससे ग्रह के दोष खत्म हो जाएंगे।
  • बुधदेव की शुभता पाने के लिए महिलाएं बुधवार के हरे रंग की चूड़ियां पहनें और इलायची का सेवन करें।
    कुंडली में बुध दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

    बुधवार को भूलकर भी ना करें यह काम

  • इस दिन निवेश नहीं करना चाहिए।
  • पैसों का लेन-देन करना नुकसानदायक होता है, इसलिए बुधवार के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए।
  • इस दिन महिलाओं को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इससे आपकी शादी- सुदा जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
  • बुध ग्रह को वाणी और संवाद का कारक माना जाता है, इस दिन किसी को कड़वे वचन नहीं बोलना चाहिए।
  • मान्यता है कि इस दिन कड़वी बातें बोलने से घर में आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाती है। इसके अलावा घर में लड़ाई – झगड़ा होता है।
  • बुधवार को पश्चिम दिशा में  यात्रा करना अशुभ माना जाता है, इस दिन यात्रा करने से आपके काम बिगड़ते है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews