हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूर करें ये काम, नहीं आएगा जल्दी बुढ़ापा

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूर करें ये काम, नहीं आएगा जल्दी बुढ़ापा

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। शरीर को मजबूती हड्डियों (bones) से मिलती है और यदि हड्डियां मजबूत ना हो तो इंसान किसी रोगी से कम नहीं होता। इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कुछ ऐसे काम है जो करना बहुत जरूरी होता। हड्डियां मजबूत ना हो तो दर्द और बुढ़ापा आपकी उम्र से पहले ही आप तक पहुंच जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन से काम है जिससे आप अपने हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सही खाने का इस्तेमाल जरूर करें, अपने डाइट में उन खाने की चीजों को जोड़ जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएं।

खाने में इन बातों का रखें ख्याल

दूध, सोया और ओकरा आदि कैल्शियम से भरपूर होते हैं जो आपके हड्डियों को स्वस्थ बनाने का काम करता है। इसलिए इन प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में जरूर रखें। यदि आप हड्डियों की बात कर रहे हैं तो विटामिन D को बिल्कुल भी ना भूले। विटामिन D हड्डियों को स्वस्थ बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाता है। कई ऐसी हड्डियों की बीमारी होती है, जो विटामिन D के कमी से होती है, इसलिए विटामिन D का खास ख्याल रखें। विटामिन K को भी ना भूले, यह हमारे शरीर में ना सिर्फ बोन मिनिरल की डेंसिटी बढ़ाता है, बल्कि हड्डियों के टूटने के रिस्क को भी कम करता है। यदि आप की उम्र अधिक हो गई हो तो लो कैलरी वाली डाइट को फॉलो ना करें। इससे आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म पर फर्क पड़ेगा और हड्डियां और मसल भी कमजोर होने लगेंगे। सब्जी और फल को और कैल्शियम युक्त खाने को अपने खाने में भरपूर मात्रा में जोड़ें।

यह भी पढ़े… iQoo लॉन्च करेगा 27 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स, सिर्फ इतनी हो सकती है कीमत

कसरत को ना करें इग्नोर

जितना जरूरी स्वास्थ्य के लिए खाना होता है उतना ही जरूरी एक्सरसाइज करना भी होता है। इसलिए अपने हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज जरूर करें। वजन और भारी एक्सरसाइज को करना ना भूले।

Collagen की मात्रा को ना भूले

समय-समय पर अपने डॉक्टर से जरूर मिले और उनसे collagen सप्लीमेंट के बारे में जरूर पूछें। यह एक प्रोटीन का प्रकार होता है जो हड्डियों में पाया जाता है।

नमक का करें कम सेवन

पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी काफी ज्यादा जरूरी होते हैं। यह हमारे शरीर को कैल्शियम को ऐब्सॉर्ब करने में मदद करते हैं। आप स्वस्थ हड्डियां चाहते हैं तो अपनी डाइट में नमक यानि सोडियम की मात्रा कम करें। नमक का सेवन भी अधिक मात्रा में करने से बोन डेंसिटी कम होने लगती है, इसलिए सोडियम की मात्रा बढ़ने से कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है, जो आपके हड्डियों को कमजोर बना सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews