iQoo लॉन्च करेगा 27 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स, सिर्फ इतनी हो सकती है कीमत

iQoo लॉन्च करेगा 27 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स, सिर्फ इतनी हो सकती है कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। iQoo अपने नए स्मार्टफोन iQoo Z6 4G को जल्द ही इंडियन मोबाईल मार्केट में लॉन्च करने वाला है, इसकी चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। इसके ऑफिशल अनाउंसमेंट से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। बात स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो यह काफी ज्यादा आकर्षक है, इसमें स्नैप ड्रैगन 680 एसओसी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक अच्छा एक्सपीरियंस यूजर्स को दे सकता है। 5000mah की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ उपलब्ध होने की संभावना भी है। वैसे तो सूत्रों के यह भी खबर मिली है की iQoo Z6 5G वर्जन जल्द आएगा।

यह भी पढ़े… MP News: मिलावट के खिलाफ शासन सख्त, डबरा में प्रसिद्ध क़ुल्फ़ी भण्डार के यहाँ छापा, लिया सैम्पल

iQoo Z6 4G की कीमत भारत में करीब ₹15000 तक हो सकती है। यह तीन स्टोरेज वर्जन में भारत में लॉन्च होने वाला है: 4G, 6GB और 8GB जिसमें 128GB का इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगा। साथ ही इसके दो कलर वेरिएशन भारत में उपलब्ध हो सकते हैं, एक काला है और दूसरा ब्लू। 4 मई से शुरू इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो सकती है हालांकि कंपनी ने इसकी ऑफिशियल घोषणा अब तक नहीं की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 funtouch ऑपर्टिनग सिस्टम से भी संचालित हो सकता है। 6.4 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट के उपलब्ध हो सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमे dual कैमरा सेट अप देखने को मिल सकता है। 50MP प्राइमरी सेन्सर और 2MP मैक्रो शूटर के साथ 15MP फ्रन्ट सेन्सर भी उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं। यह स्मार्टफोन 27 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews