सॉफ्ट, घने और चमकदार बालों का सपना? बस लगाएं ये घरेलु Hair Mask

Hair Mask: क्या आप भी चाहते हैं कि आपके बाल इतने मुलायम और चमकदार हो कि बार-बार उन्हें छूने का मन करे? तो चिंता न करें! आज हम आपको बता रहे हैं अंडे से बने अद्भुत हेयर मास्क के बारे में जो आपके बालों को बना देंगे बिल्कुल जादुई।
Hair Care Tips

Hair Mask: गर्मी का मौसम बालों के लिए बहुत कठिन होता है। गर्म हवा और धूप से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। जिससे खुजली , ऑयली स्कैल्प , रूसी और बालों का झड़ना हो सकता है। इसलिए गर्मियों में अपने बालों की देखभाल का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी का मौसम बालों को भी प्रभावित करता है। गर्म हवा और धूप से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं । इसलिए इन दिनों में बालों की देखभाल का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपको दही , शहद और अंडे से बना एक अद्भुत हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं जो आपके बालों को मजबूत , चमकदार और स्वस्थ बना देगा ।

1. अंडा और दही

सामग्री:

1 अंडा
1 चम्मच शहद
2 चम्मच दही

बनाने की विधि:

एक बाउल में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें । इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं । इसे 20 मिनट के लिए लगा रखें । इसके बाद शैम्पू से धो लें । यह हेयर मास्क हफ्ते में 1 – 2 बार लगाएं । इससे आपके बाल मजबूत, चमकदार और स्वस्थ हो जाएंगे । अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों को मजबूत बनाता है । शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं । दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है ।

2. अंडा और एलोवेरा

सामग्री:

1 अंडा
2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि:

एक बाउल में अंडे को फेंट लें । उसमें एलोवेरा जेल मिला लें । इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं । इसे 30 मिनट के लिए लगा रखें । इसके बाद शैम्पू से धो लें । यह हेयर मास्क हफ्ते में 1 – 2 बार लगाएं । इससे आपके बाल मजबूत, चमकदार और स्वस्थ हो जाएंगे । अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों को मजबूत बनाता है । एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं ।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews