फटी एड़ियों के लिए महंगी क्रीम नहीं, बल्कि किचन की ये 2 चीजें करेंगी काम, रात को सोने से पहले लगाएं

Dry Cracked Heels Treatment: अगर ठंड आते ही आपकी एड़ियां फटने लगती हैं और पैर रखे और खुरदुरे लगने लगते हैं। जिस वजह से आप बहुत शर्मिंदा महसूस करते हैं। ऐसे में घर में मौजूद इन दो चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने एड़ियों को मुलायम बना सकते हैं।
Dry Cracked Heels Treatment

Dry Cracked Heels Treatment: ठंडी और शुष्क हवा हमारी त्वचा को सुखा बना देती है, खासकर हमारे पैरों की एड़ियों को। क्योंकि पैरों में तेल ग्रंथियां (Glands) नहीं होती, इसलिए अगर एड़ियों को सही तरीके से मॉइश्चराइज नहीं किया जाए तो वह सूखकर फटने लगती है।

इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि फंगल इन्फेक्शन, हाइपोथायरायडिज्म, मोटापा और उम्र बढ़ाने के कारण भी कई बार एड़ियां फटने की समस्या होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए पैरों का सही ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि एड़ियां नरम और स्वस्थ रहें।

फटी एड़ी के लिए घरेलू नुस्खा (Dry Cracked Heels Treatment)

अगर आपके पैरों की त्वचा जरूरत से ज्यादा सुखी और रुखी हो गई है और एड़ी या अंगूठे के किनारे में दरारें दिखने लगी है, तो यह समय है कि आप अपने पैरों का खास ख्याल रखें। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद आपको इसके लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत होगी, जी नहीं आपको बिल्कुल भी कोई भी प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप घर पर मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर भी अपने पैरों को मुलायम बना सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप कैसे हल्दी और मलाई का इस्तेमाल करके अपने पैरों को मुलायम बना सकते हैं। यह आसान घरेलू उपाय न केवल प्रभावित है बल्कि आपके पैरों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने में भी मदद करता है।

हल्दी

हल्दी में ऐसे अद्भुत गुण होते हैं, जो त्वचा की मरम्मत करने में मदद करते हैं। इसके सूजन रोधी गुण सूजन को कम करते हैं, जबकि जीवाणुरोधी और कवकरोधी गुण के कारण संक्रमण से बचाव होता है। हल्दी की मदद से घाव जल्दी ठीक होते हैं, क्योंकि इसके हीलिंग गुण त्वचा के पुनर्जनन को उत्तेजित करते हैं और डेड स्किन को हटाते हैं। हल्दी का हल्का एसफोलिएंट प्रभाव त्वचा को ताजगी और निखार भी देता है।

मलाई

वहीं, मलाई की गहरी नमी सुखी और फटी त्वचा में प्रवेश करती है और उसे हाइड्रेटेड करके मुलायम बनाती है। इसकी मलाईदार बनावट दरारों को भरने और खुरदुरे जगह को स्मूथ करने में मदद करती है। मलाई में पाई जाने वाले विटामिन और प्रोटीन त्वचा की मरम्मत करने के साथ उसे स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। इसके अलावा मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर नई त्वचा को बाहर लाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews