सर्दियों में ड्राइनेस से हो गया है त्वचा का बुरा हाल, लगाएं ये 3 फेस पैक, निखर जाएगी रंगत

dry skin

Winter Face Pack: सर्दियों की शुरुआत होते ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी होने लगती है। सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इस मौसम में त्वचा का डबल ख्याल रखने की जरूरत होती है। सबसे ज्यादा समस्या इस मौसम में त्वचा की ड्राइनेस को लेकर रहती है। सभी स्किन टाइप के लोगों को इस समस्या से गुजरना पड़ता है। लेकिन ड्राई स्किन वाले लोगों की सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस की समस्या दोगुनी बढ़ जाती है।

ड्राइनेस से बचने के लिए बाजार में कई प्रकार के प्रोडक्ट्स उपलब्ध रहते हैं, जो ड्राइनेस की समस्या को दूर करने का दावा करते हैं। इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से ड्राइनेस कुछ समय के लिए तो चली जाती है, लेकिन फिर वापस वही रूखापन नजर आने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे तीन फेस पैक लेकर आए हैं जिन्हें लगाने से ड्राइनेस की समस्या को दूर किया जा सकता है, यह फेसपैक त्वचा में नमी पहुंचाते हैं और सर्दियों के मौसम में त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं, तो चलिए जानते हैं फिर कौन-कौन से फेस पैक हैं।

किन फेस पैक को लगाने से होती है ड्राइनेस दूर

एलोवेरा और चंदन का फेस पैक

एलोवेरा और चंदन का मिश्रण त्वचा को नमी पहुंचाता जाता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में दो बड़े चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा जेल बाजार वाला भी मिलाया जा सकता है। लेकिन अगर ताजा एलोवेरा जेल मिलाया जाए, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल और चंदन को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट की पतली परत अपने चेहरे पर लगाएं। कम से कम 10 मिनट तक इसे लगे रहने दे, समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

गुलाब जल और शहद का फेस पैक

गुलाब जल और शहद का मिश्रण त्वचा को नरिश करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाकर रखें। समय पूरा होने के बाद चेहरा और गर्दन साफ कर लें। यह त्वचा की ड्राइनेस दूर करता है साथ ही साथ त्वचा को चमकदार भी बनाता है।

पपीता और दूध का फेस पैक

पपीता और दूध का मिश्रण त्वचा की ड्राइनेस को दूर करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधी कटोरी पपीते के टुकड़े को कद्दूकस कर लें फिर इसमें चार चम्मच दूध डालें। अब इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें। समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। यह फेस पैक सर्दी में होने वाली ड्राइनेस को दूर करता है और त्वचा को पोषण देता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews