अब स्किनकेयर लगाइए नहीं, खाइए: क्रीम नहीं चॉकलेट से आएगा ग्लो, जानिए ब्यूटी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाला ‘एडिबल ब्यूटी’ ट्रेंड

स्किनकेयर का सीन पूरी तरह पलट गया है। भूल जाइए उन बोरिंग क्रीम और लोशन को क्योंकि अब त्वचा को चमकाने का नया मंत्र आ गया है। कोलेजन गमीज़, बायोटिन चॉकलेट और एंटीऑक्सिडेंट वॉटर आपके स्किनकेयर रूटीन को ऐसा टेस्टी ट्विस्ट दे रहे हैं, जैसे आप ग्लो के साथ-साथ मिठाई का मज़ा ले रहे हों। ये ट्रेंड इसलिए हिट है क्योंकि ये स्किनकेयर को टॉफी और चॉकलेट जितना लुभावना बना देता है
Edible beauty

AI generated

अब तक आपने ढेर सारे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स आज़माए होंगे। महंगी-महंगी क्रीम लगाई होंगी, फेस मास्क से चेहरा चमकाया होगा और शायद लंबे मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन के साथ रात को सोने से पहले 10 स्टेप रूटीन भी फॉलो किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि स्किनकेयर को खाया भी जा सकता है?

जी हां..इस नए ज़माने में अब स्किनकेयर की दुनिया में तहलका मचाने आ गया है ‘एडिबल ब्यूटी’ का जलवा। अब आप मज़े में खाते-खाते अपनी त्वचा की खूबसूरती निखार सकते हैं। सॉफ्ट ग्लोइंग हेल्दी स्किन के लिए कोलेजन गमीज़, बायोटिन चॉकलेट और एंटीऑक्सिडेंट वॉटर जैसे ‘टेस्टी’ प्रोडक्ट्स  आपकी त्वचा को अंदर से चमकाने के लिए आ चुके हैं। तो आइए चलते हैं इस मज़ेदार और ग्लो-भरे ट्रेंड की सैर पर।

एडिबल ब्यूटी: खाओ और सुंदरता पाओ

कभी सोचा है कि आपकी स्किन को चमकाने वाला सीक्रेट किसी क्रीम में नहीं, बल्कि चॉकलेट के टुकड़े या गमीज़ में छुपा हो सकता है? जी हां, अब स्किनकेयर का मतलब सिर्फ क्रीम या सीरम नहीं बल्कि वो चीज़ें भी हैं जो आप खा सकते हैं। इस ट्रेंड को कहते हैं ‘एडिबल ब्यूटी’। अमेरिका, जापान और कोरिया के बाद अब भारत में भी ये नया ब्यूटी मंत्र वायरल हो रहा है।

याद है बचपन की वो रंग-बिरंगी जेलीज़। अब वही जेलीज़ आपके स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बन सकती हैं। इन दिनों  स्कीनकेयर रूटीन में तेजी से जगह बना रहे हैं कोलेजन गमीज़, बायोटिन चॉकलेट और एंटीऑक्सिडेंट वॉटर। ये सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि आपकी त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदे वाले भी हैं। हालांकि इस तरह के किसी भी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

कोलेजन गमीज़: खाएं और चमकें

कोलेजन गमीज़ में हाइड्रोलायज़्ड कोलेजन पेप्टाइड्स होते हैं, जो त्वचा की लोच बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। स्टडीज़ बताती हैं कि रोज़ तय मात्रा में लिया कोलेजन आठ हफ्तों में त्वचा को हाइड्रेट और लचीला बना सकता है। इसकी गमीज़ कई फ़्लेवर में मिलती है। स्ट्रॉबेरी या लेमन फ्लेवर में ये इतनी टेस्ती हैं कि लगता है स्किनकेयर नहीं कोई मिठाई खा रहे हैं।

बायोटिन चॉकलेट: मिठास में छिपा है निखार

चॉकलेट खाने का मन करता है, लेकिन गिल्ट होता है? अब आपके लिए है बायोटिन चॉकलेट जो न सिर्फ़ स्वादिष्ट है, बल्कि बालों और नाखूनों को भी मज़बूत बनाती है! बायोटिन (विटामिन B7) के साथ कोकोआ, आंवला या अश्वगंधा जैसी चीज़ें मिलाकर ये चॉकलेट्स त्वचा को चमक और तनाव से राहत देती हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि अगर डाइट में पहले से बायोटिन है (जैसे अंडे, नट्स आदि) तो ये ज़्यादा असर नहीं करेगी। फिर भी, ऑफिस में कॉफी की जगह बायोटिन चॉकलेट खाना बेहतर ऑप्शन है।

एंटीऑक्सिडेंट वॉटर: एक घूंट लो, पाओ ग्लो

पानी पीना तो बनता है लेकिन अगर वो पानी आपकी स्किन को ग्लो दे तब तो सोने पर सुहागा हो जाए। इसीलिए अब आया है एंटीऑक्सिडेंट वॉटर, जिसमें विटामिन सी, ई और और हयालूरोनिक एसिड  होता है, जो त्वचा को UV किरणों और प्रदूषण से बचाता है। कुछ में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं जो गट हेल्थ के ज़रिए स्किन को निखारते हैं। शोध कहता है कि एंटीऑक्सिडेंट्स ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं। हालांकि, इन ड्रिंक्स का पूरा असर अभी तक साबित नहीं हुआ।

(डिस्क्लेमर: ये लेख विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी उत्पाद के उपयोग से पहले विशेषज्ञ का परामर्श अवश्य लें।)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews