Fashion: सिल्क सूट देंगे बेस्ट पार्टी लुक, जरूर ट्राई करें ये डिजाइंस

सलवार सूट हर मौके पर बहुत खूबसूरत लगते हैं। अगर आप किसी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो सिल्क सूट पहन सकते हैं।
Fashion

Fashion: स्टाइल में रहना हर किसी को पसंद होता है। चाहे रोजमर्रा की जिंदगी हो या फिर किसी शादी या पार्टी में शामिल होना। हर व्यक्ति हमेशा अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहता है। महिलाएं तो खास तौर पर हर मौके पर अपना लुक फैशनेबल बनाने की पूरी कोशिश करती हैं।

महिलाओं के पास हर चीज का अलग कलेक्शन होता है। डेली वेयर के कपड़े ऑफिस वेयर या फिर पार्टी वेयर उनके पास हर जगह के लिए अलग-अलग चॉइस होती है। जिसे वह अपनी पसंद के मुताबिक पहनना पसंद करती हैं।

फिलहाल शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आपको भी किसी पार्टी में शामिल होना है और आप सूट पहनना चाहती हैं तो सिल्क सूट एक बेहतरीन ऑप्शन होगा जिसे पहना जा सकता है। यह कई सारे डिजाइन और पैटर्न में बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप चाहे तो कपड़ा लेकर इसे बनवा भी सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ पैटर्न बताते हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

प्लेन सिल्क सूट

अगर आप खूबसूरत और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो यह ऑप्शन सबसे बेहतरीन है। इसे पहनने के बाद काफी क्लासिक लुक मिलता है जो आपको महफिल की शान बनाने का काम करेगा। आप चाहे तो फैंसी लुक देने के लिए नेट वर्क का दुपट्टा इसके साथ करी कर सकती हैं। एंकल लेंथ पेंट इसके साथ प्यार लगेगा।

फिरन स्टाइल

अगर आप कुछ स्टाइलिश और फैंसी लुक चाहिए तो इस तरह का सलवार सूट बेस्ट रहेगा। यह मॉडर्न तो महसूस करवाता है साथी ही व्यक्ति इसमें कंफर्टेबल भी रहता है। इस तरह के रेडीमेड सूट आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

चौड़े घेरे का सूट

अगर आप पाकिस्तानी स्टाइल सूट पहनना चाहती हैं तो इस तरह का सूट ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में यह पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप सुंदर से इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं। हील्स इसके साथ सुंदर लगेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews