Fashion: खूब ट्रेंड कर रही हैं ये नेकलाइन डिजाइंस, आप भी क्रिएट करें बोल्ड और स्टाइलिश लुक

कुर्तियां हर मौके पर सुंदर लुक देने का काम करती है। अगर आप ब्यूटीफुल लुक चाहते हैं तो कुछ खूबसूरत नेकलाइन डिजाइन की कुर्तियां बनवा सकते हैं।
Fashion

Fashion: फैशन और स्टाइल में बने रहना हर लड़की को पसंद होता है। मौका चाहे कोई सा भी हो लड़कियां कभी भी सजना संवरना नहीं भूलती हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स हों ऑफिस गोइंग वूमेन या फिर होम मेकर जब भी वह तैयार होती है तो आउटफिट से लेकर उसके साथ पहनी गई एसेसरीज, फुटवियर सब कुछ का ध्यान रखती हैं।

कुर्ती एक ऐसा खूबसूरत इंडियन आउटफिट है जो हर मौके पर प्यारा लगता है। मौका चाहे कोई सा भी हो ये हर मौके पर परफेक्ट लगता है। कुर्तियां भी एक नहीं कई सारे डिजाइन में आती है। कुर्तियां को अट्रैक्टिव बनाने का काम सबसे ज्यादा उनकी नेकलाइन करती है। अगर आप भी कुर्ती में ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत नेकलाइन डिजाइन के आईडिया देते हैं। ये डिजाइंस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच भी काफी फेमस है।

वेवी नेकलाइन

अगर आप प्यारा लुक चाहती हैं तो वेवी नेकलाइन डिजाइन बनवा सकती हैं। ये काफी अट्रैक्टिव लुक है जो इन दिनों ट्रेंड में चल रहा है। अगर आप ऑफिस में पहनने के लिए कुर्ती खरीद रही हैं या बनवा रही हैं तो इस तरह की डिजाइन चुन सकती हैं।

राउंड नेक

यह नेकलाइन हमेशा से ही चर्चा में रही है। यह सिंपल और क्लासिक लुक देती है। इस तरह की नेकलाइन डिजाइन वाली कुर्तियां का फैशन कभी नहीं जाता है। अगर आप चाहे तो इसके साथ जैकेट कैरी कर सकती हैं यह इस खूबसूरत बनाने का काम करेगा।

बोट नेकलाइन

बोट नेकलाइन की कुर्तियां काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह के को ऑर्ड सेट भी प्यारे लगते हैं। आप किसी भी मौके पर पहनने के लिए कुर्ती में यह डिजाइन डलवा सकती हैं।

स्क्वायर नेक

इस तरह की नेकलाइन भी काफी प्यारी लगती है और यह बोल्ड लुक देने का काम करती है। अगर आप बोर्ड और ब्यूटीफुल लुक पसंद करती हैं तो इस तरह की डिजाइन बनवा सकती हैं। शरारा या टाइट पेंट के साथ इस तरह की कुर्ती बहुत खूबसूरत लगेगी।

डोरी डिजाइन

डोरी नेकलाइन वाली कुर्ती भी काफी प्यारी लगती है। अगर आप समर के लिए कोई बेहतरीन चीज तलाश कर रही है तो यह बेस्ट साबित होगी। इस पर की गई गोटा पट्टी इसे खूबसूरत बनाने का काम करेंगी।

पोर्ट्रेट नेकलाइन

यह काफी प्यारी नेकलाइन है जो सिंपल लेकिन सुंदर लुक देने का काम करती है। अगर आप किसी फंक्शन में शामिल होना चाहती हैं तो इस तरह की नेकलाइन की कुर्ती चुनी जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews