Fashion: समर वेडिंग में पहनें ये स्टाइलिश लहंगे, ऑफ शोल्डर डिजाइन देगी ब्यूटीफुल लुक

जब बात शादी में शामिल होने की आती है तो हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर आपको भी किसी समर वेडिंग में शामिल होना है तो आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन लहंगे पहन सकती हैं।
Fashion

Fashion Summer Wedding: हर लड़की को किसी भी मौके पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना पसंद होता है। जब भी कहीं जाने की बात आती है तो लड़कियां सबसे पहले अपने लुक के बारे में सोचती हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और किस तरह के लुक में को अच्छी लगेंगे। वहीं बात जब शादी में जाने की आती है तो सभी अलग-अलग तरह के आउटफिट स्टाइल करना पसंद करते हैं। शादी में जाने के लिए कोई अपने लिए साड़ी खरीदना है तो कोई लहंगा पहनना पसंद करता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल है जो लहंगा पहनना पसंद करते हैं तो आज हम आपको कुछ नए डिजाइन बताते हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। चलिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में जानते हैं।

ऑफ शोल्डर शिमर लहंगा

अगर आपको लेटेस्ट डिजाइन चाहिए तो आप शिमर वर्क किया हुआ ऑफ शोल्डर लहंगा पहन सकती हैं। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इसमें ब्लाउज के साथ-साथ लहंगे में भी सीक्वेंस वर्क किया होता है जो प्यारा लगता है। इस तरह के लहंगे के साथ चुन्नी सिंपल आती है। अगर आप शादी में लहंगा पहनना चाहती हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है जो 1000 से 2000 की रेंज में मार्केट में मिल जाएगा।

Fashion

मिरर वर्क

मिरर वर्क भी काफी खूबसूरत लगता है। अगर आपको हैवी लुक कैरी करना है तो आप मिरर वर्क एंब्रायडरी लहंगा पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इस तरह के लहंगे में ब्लाउज पर कोई एंब्रॉयडरी नहीं आती है, वह सिंपल होता है। नीचे लहंगे में मिरर वर्क किया हुआ आता है। अक्सर इसकी चुन्नी पर वर्क की तरह बॉर्डर लगी हुई मिलती है। आप अपनी पसंद के मुताबिक 3000 तक की रेंज का लहंगा खरीद सकती हैं।

Fashion

फ्लोरल प्रिंट

बात अगर गर्मियों की शादी में शामिल होने की होती है, तो सभी ऐसे कपड़े पहनना चाहते हैं जो सुंदर दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहे। ऐसे में आप चाहे तो फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहन सकती हैं। इस तरह के लहंगे और ब्लाउज की डिजाइन सेम होती है। आप इस पर स्टोन वर्क की ज्वेलरी पहन सकते हैं जो काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह के लहंगे के साथ चुन्नी आपको नेट में मिलेगी। 3000 में आराम से आपको कई सारी डिजाइन मिल जाएगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews