लंबी और घनी पलकों के लिए बस 1 मिनट रोज़ करें ये आसान काम, फर्क खुद दिखेगा

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी पलकें नैचुरली घनी, लंबी और खूबसूरत दिखें तो अब महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। हर रोज़ सिर्फ 1 मिनट तक एक आसान घरेलू उपाय अपनाएं और कुछ ही हफ्तों में फर्क साफ नज़र आने लगेगा। जानिए कौन-सी चीज़ें पलकों की ग्रोथ के लिए सबसे असरदार होती हैं।
Long Eyelashes

हर लड़की चाहती है कि उसकी पलकें लंबी, घनी और ख़ूबसूरत दिखें। क्योंकि आँखों की ख़ूबसूरती बढ़ाने में पलकों का बहुत बड़ा रोल होता है। यही वजह है कि आजकल बहुत सी महिलाएँ फेक पलकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही देखभाल की जाए, नैचुरल पलकें भी लंबी और घनी (Long Eyelashes) हो सकती है।

अगर आप भी रोज़ाना सिर्फ़ एक मिनट किसी असरदार घरेलू उपाय को अपनाती है, तो आपको नक़ली पलकों की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान और कारगर टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप बिना ज़्यादा ख़र्च किए घर पर ट्राई कर सकते हैं और कुछ ही हफ्तों में पलकों की ग्रोथ में फ़र्क देख सकते हैं।

कैसे करें पलकों की ग्रोथ के लिए रोज़ 1 मिनट का ये उपाय

हर रात सोने से पहले सिर्फ 1 मिनट के लिए अपनी पलकों पर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल लगाएं। कॉटन बड की मदद से हल्के हाथों से इसे पलकों की जड़ों पर लगाएं। ये तेल पलकों के रोम छिद्रों में जाकर पोषण देता है और ग्रोथ को तेज़ करता है।

कैस्टर ऑयल में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इससे पलकें न सिर्फ लंबी होती हैं बल्कि टूटना भी बंद हो जाती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि तेल आंखों में न जाए। नियमित रूप से 3–4 हफ्तों तक इसका इस्तेमाल करने पर फर्क साफ दिखने लगता है।

पलकों को घना और मजबूत बनाने के लिए घरेलू नुस्खे

कैस्टर ऑयल के अलावा नारियल तेल, विटामिन ई ऑयल और एलोवेरा जेल भी पलकों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो पलकों की जड़ों को इंफेक्शन से बचाती हैं और बालों को मजबूत करती हैं।

वहीं, विटामिन ई ऑयल पलकों को पोषण देता है और उनमें चमक लाता है। आप एक विटामिन ई कैप्सूल को काटकर उसमें से निकले तेल को पलकों पर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल भी पलकों को मॉइश्चर देने और टूटने से बचाने में कारगर होता है। इन घरेलू उपायों को सप्ताह में 3–4 बार आज़माएं और बिना किसी साइड इफेक्ट के नैचुरली घनी पलकें पाएं।

पलकों की देखभाल के लिए अपनाएं ये ज़रूरी आदतें

सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं, पलकें लंबी और घनी बनी रहें इसके लिए कुछ जरूरी बातें भी अपनानी होंगी। सबसे पहली बात, रात को मेकअप हटाए बिना बिल्कुल न सोएं। मस्कारा या आईलाइनर अगर पूरी तरह साफ नहीं किया गया तो ये पलकों को नुकसान पहुंचा सकता है और टूटने का कारण बन सकता है।

दूसरी जरूरी आदत, आंखों को रगड़ने से बचें। पलकें बेहद नाज़ुक होती हैं और ज़रा-सी सख्ती से भी गिर सकती हैं। इसके अलावा अच्छी डाइट भी जरूरी है, खासकर प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन युक्त खाना बालों और पलकों दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews