Hindi News

पूजा के सूखे फूलों से घर पर आसानी से बनाए सुगंधित धूप, सिर्फ इन चीजों की होगी जरूरत

Published:
पूजा के सूखे फूलों से घर पर आसानी से बनाए सुगंधित धूप, सिर्फ इन चीजों की होगी जरूरत

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। फूलों के बिना भारत में कोई भी पूजा होना संभव नहीं है, अलग-अलग प्रकार के फूलों को हम अपने पूजा में शामिल करते हैं। उनका काम खत्म हो जाता है, तब हम सूखे फूलों को फेंक देते हैं। कुछ लोग इसे पानी में फेंक देते है। आप उन्हें बगीचे में गाड़ सकते हैं ताकि उन्हें खाद बनाया जा सके या फिर आप इनका इस्तेमाल हवन सामग्री की तरह उपयोग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप घर में कैसे सूखे हुए फूलों से पूजा की सामग्री बना सकते हैं।

इन चीजों की होगी जरूरत

घर पर हवन सामग्री बनाने के लिए हमें कपूर, ऑरेंज के सूखे हुए छिलके, शहद, सूखे हुए फूल, घी, लोबान रेसिन।

यह भी पढ़े… World Health Day: इन हेल्थ डिवाइस को हमेशा रखें अपने पास, जरूरत के वक्त आएंगे काम

ऐसे बनाए धूप
  •  सबसे पहले आप सूखे फूल, ऑरेंज के छिलकों, कपूर और लोबान रेसिग को एक साथ मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
  • अब इसमें घी डालकर इसे अच्छे से मिला ले।
  • शहद भी मिलाएं, जरूरत पड़े तो आप इसमें हल्का पानी भी डाल सकते हैं।
  • पूरी रात या फिर 1 दिन के लिए सूखने दें।
  • फिर आप इसका इस्तेमाल हवन सामग्री की तरह कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews