
Friendship Tips : किसी भी इंसान को जन्म लेते ही कई सारे रिश्ते मिलते हैं, लेकिन जो रिश्ता खुद से बनाया गया हो वह दोस्ती का रिश्ता कहलाता है जोकि काफी अनमोल होता है। जीवन के हर पड़ाव पर मनुष्य अपने लिए मित्र ढूंढता है, जिससे वह अपनी सारी चीजें शेयर कर सके। एक मशहूर इंग्लिश राइटर ऑस्कर वाइल्डे ने दोस्ती को लेकर यह लिखा था, “प्यार के मुकाबले दोस्ती ज्यादा ट्रैजिक होती है, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकती है”। हर दोस्ती भावनात्मक हो यह जरूरी नहीं लेकिन कुछ दोस्ती ऐसी होती है, जिसे हम काफी लंबे समय से जुड़े होते हैं और वह हमारे लिए विश्वसनीय भी होते हैं। हालांकि, कई बार हमारे साथ दोस्त की आड़ में दुश्मन छुपे होते हैं। दरअसल, कई मित्र आपके जीवन में आस्तीन के सांप भी होते हैं, जिन्हें आप पहचान नहीं पाते। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे मित्रों की उन आदतों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आप पता लगा सकते हैं कि वह आपका दोस्त है या दुश्मन…

इन 3 आदतों से लगाएं पता
- कुछ ऐसे मित्र आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल होते हैं, जो सामने से तो आपकी खूब तारीफ करते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे लोग बुरे वक्त में आपका बिल्कुल भी साथ नहीं देते। अगर आपको दोस्त की इस आदत का पता चल जाए या फिर आपका कोई दोस्त दूसरों की लगातार आपसे बुराई करता हो, तो आपको इससे यह अंदाजा लगा लेना चाहिए कि वह आपकी भी बुराई दूसरों के सामने अवश्य करता होगा। ऐसे में कोशिश करें कि दोस्त से दूरी बना लें।
- आजकल लोग अपने मतलब के लिए दोस्ती करते हैं और जब उनका काम आपसे खत्म हो जाए, तो वह अपनी दोस्ती खत्म कर लेते हैं। अगर आपको ऐसा फील हो रहा हो कि सामने वाला आपसे केवल मतलब के लिए जुड़ा है, तो आप फौरन उससे दूरी बना लें या फिर अगर उसके बारे में आपको कहीं से इस बात की भनक लग रही हो कि वह फ्रेंड विद बेनिफिट वाला है, तो उससे दोस्ती ना ही करें जोकि आपके लिए बेहतर होगा।
- जो दोस्त आपको हर बात पर रोकना रोकना हो या फिर आपकी हर चीज में कमियां निकलता हो, वैसे मित्र से हमेशा दूर रहना चाहिए। क्योंकि उनकी नेगेटिव थिंकिंग आपको आगे तरक्की नहीं करने देती। ऐसे लोग आपके मित्र बनकर आपके डिमोटिवेट करने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे इंसान से हमेशा बचकर रहना चाहिए।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

