अपराजिता के पौधे में आई फलियां संभालकर रख लें, बगीचा खुद-ब-खुद खिल उठेगा

अगर आपके अपराजिता के पौधे में फलियां निकल आई हैं, तो इन्हें यूं ही सूखने न दें। इन फलियों के बीज दोबारा लगाकर आप अपने गार्डन में नई-नई बेलें उगा सकते हैं। सही तरीके से लगाएं तो कुछ ही महीनों में आपका बगीचा घनी अपराजिता से भर जाएगा।
Aparajita Plant

अपराजिता का पौधा (Aparajita Plant) न सिर्फ देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसकी नीली या सफेद कलियां गार्डन को अलग ही रंग देती हैं। अगर आपके गार्डन में पहले से अपराजिता है और उसमें फलियां निकल आई हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। इन फलियों से आप नए पौधे तैयार कर सकते हैं।

अक्सर लोग फूल मुरझाने के बाद फलियों को तोड़कर फेंक देते हैं, लेकिन यही बीज अपराजिता की अगली पीढ़ी के पौधे बना सकते हैं। इस तरीके से न केवल पैसे बचेंगे, बल्कि आपका गार्डन भी घनी बेलों से भर जाएगा।

अपराजिता के बीज से नई बेल उगाने का तरीका

फलियों को सूखने दें और बीज निकालें

जब अपराजिता में फलियां आ जाएं, तो उन्हें पूरी तरह सूखने दें। सूखने के बाद इन्हें तोड़कर अंदर से बीज निकाल लें। ये बीज हल्के भूरे या काले रंग के होते हैं और आसानी से अलग हो जाते हैं।

मिट्टी की सही तैयारी करें

अपराजिता के बीज को लगाने के लिए गमले या जमीन की मिट्टी को अच्छी तरह तैयार करें। मिट्टी में गोबर की खाद या ऑर्गेनिक कम्पोस्ट मिलाएं, ताकि बीज को शुरुआती ग्रोथ के लिए पर्याप्त पोषण मिले।

बीज बोकर सही देखभाल करें

बीज को 1-2 इंच गहराई में बोएं और हल्का पानी दें। गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप और पर्याप्त हवा आती हो। लगभग 10-15 दिनों में छोटे पौधे निकलने लगेंगे, और 2-3 महीनों में बेल फैलने लगेगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews