लेमन ग्रास से खुशबूदार बनाएं अपना किचन गार्डन, गमले में ऐसे लगाएं पौधा

लेमन ग्रास में फोलिक एसिड, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम और विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
Lemon Grass

Gardening Tips : अगर आप घर पर ही लेमन ग्रास लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अक्सर अपने फ्लैट या फिर बंगलो में रह रहे घरों में देखा होगा कि वह गार्डनिंग के लिए गमले का इस्तेमाल करते हैं। इससे घर की साज सजावट भी बढ़ती है। साथ ही यह खुशबू से महक उठता है।

बढ़ती महंगाई को देखते हुए यदि आप घर पर ही लेमन ग्रास उगना चाहते हैं, तो आपको थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत है।

गमले में उगाएं लेमन ग्रास (Gardening Tips) 

गार्डनिंग के शौकीन लोग घर पर ही तरह-तरह के फूल और फल उगते हैं, क्योंकि शहर में जगह की काफी कमी होती है। इसलिए वह घर की छत फ्लैट की बालकनी या फिर किचन में ही गमले का इस्तेमाल कर गार्डनिंग करते हैं। वह टमाटर, कीवी, इलायची, गुड़हल के फूल, जैस्मिन के फूल, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, एलो वेरा के पौधे, आदि लगाते हैं। इससे उन्हें लाभ में मिलता है। साथ ही घर की सुंदरता भी बढ़ती है। यदि आप घर पर लेमन ग्रास उगना चाहते हैं, तो कुछ इजी स्टेप्स फॉलो करें।

फॉलो करें ये टिप्स (Lemon Grass Gardening Tips)

  • सबसे पहले नर्सरी जाकर बड़ा गहरे आकार का गमला और लेमन ग्रास का बीज खरीद कर घर ले आएं।
  • अब इसमें 60% मिट्टी लें। अब इसमें कंपोस्ट और रेत मिला लें।
  • ध्यान रहे दोनों की संख्या 20-20 प्रतिशत होनी चाहिए।
  • अब इसे गमले में भर दें, फिर इसमें लेमन ग्रास के बीज को एक चौथाई हिस्सा गहराई में दबा दें।
  • फिर हल्का सा पानी डाल दें।
  • आपको नियमित तौर पर हल्का-हल्का पानी ही डालना है, ताकि नमी बनी रहे।
  • कुछ दिनों में लेमन ग्रास के बीज अंकुरित होने लगेगा।
  • यदि आप लेमन ग्रास का पौधा लगा रहे हैं, तो इसे गमला में हल्का गड्ढा करके रोप दें।
  • अब गमले को उठाकर ऐसी जगह पर रखें, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप मिलती हो।
  • कुछ ही दिनों में लेमन ग्रास तैयार हो जाएगा।

लेमन ग्रास के फायदे (Lemon Grass)

लेमन ग्रास एक औषधि पौधा है। इससे शरीर को बहुत सारे फायदे पहुंचते हैं। यह कब्ज, सूजन की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें फोलिक एसिड, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम और विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही मोटापा भी नियंत्रित करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews