घर पर पाएं केराटिन जैसे सॉफ्ट और सिल्की बाल, अपनाएं ये आसान हेयर मास्क

Hair Care: क्या आप भी अपने बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनिंग बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो अब आपको महंगे सैलून ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं। घर पर ही आप आसानी से केराटिन जैसा निखार पा सकते हैं।
Hair Care

Hair Care: सॉफ्ट और सिल्की बाल न केवल सुंदरता का प्रतीक होते हैं, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य का भी संकेत देते हैं। आजकल की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल के लिए कई लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। हालांकि, प्रोडक्ट कुछ समय बाद अपना असर खो सकते हैं और फिर बाल बापिस से नुकसान का शिकार हो सकते हैं।

अब शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग अपने आउटफिट के साथ बालों को खुला रखना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार बाल इतने अच्छे दिखते नहीं है, तो उन्हें मजबूरन बालों को बांधना पड़ता है या फिर जुड़ा बनाना पड़ता है। अगर आपको भी इस समस्या से गुजरना पड़ता है, तो अब आप भी अपने बालों को शादी के फंक्शन में खुला-खुला रख पाएंगे, ऐसा करने के लिए आपको बस कुछ मामूली घरेलू उपाय को अपनाना होगा।

नारियल तेल और शहद का मिश्रण

नारियल तेल और शहद का मिश्रण बालों के लिए बहुत ही अच्छा हेयर मास्क है, जो बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है। नारियल तेल बालों की जड़ों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, वहीं शहद बालों को हाइड्रेटेड और नमी देता है।

कैसे बनाएं

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक कप नारियल तेल में दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर हल्का गर्म करना होगा। फिर इसे बालों की जड़ों से लेकर टिप तक अच्छे से लगाएं। फिर इसे कम से कम 30 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। यह उपाय बालों को नेचुरली शाइनी और सॉफ्ट बनाने में बहुत मदद करता है।

ओलिव ऑयल और अंडे का मास्क

ओलिव ऑयल और अंडे का मास्क बालों को मुलायम शाइनी और मजबूत बनाने के लिए बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। ओलिव ऑयल बालों को गहरी नमी और पोषण प्रदान करता है जबकि अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाता है।

कैसे बनाएं

इस मास्क को बनाने के लिए एक अंडे में दो बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को बालों में लगा लें और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। यह हेयर मास्क बालों को शाइनी, सॉफ्ट और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।

शहद और दही का मिश्रण

शहद और दही दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। शहद बालों को हाइड्रेट रखने और दही बालों को मुलायम और सिल्की बनाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं

इसके लिए एक कप दही में दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं और इसे अच्छे से बालों में लगाएं। 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में छोड़ने के बाद बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धो लें। इस मिश्रण से बालों की चमक बढ़ेगी और वे मुलायम और सिल्की बनेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews