नवरात्रि आने से पहले ही गिरा सोने-चांदी का भाव, जनिए कितना सस्ता हुआ

-Cheat-in-the-name-of-selling-gold--

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार से शारदीय की नवरात्रि (navratri) शुरु होने जा रही है। नवरात्री (navratri) के शुरु होने से पहले की सोने (gold) के दमों (price fall) में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं नवरात्रि (navratri) खत्म होने तक सोने के दामों (gold price) में और ज्यादा गिरवाट होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। नवरात्रि (navratri) में किसी भी चीज की चाहे वो गाड़ी हो, घर हो, गहने हो या कोई और आइटम हो, सब की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि (navratri) से शुरु होने से पहले ही बाजारों (market) में रोनक लौट आई है। लोग नवरात्रि में मां दुर्गा (Goddess Durga) की पूजा के लिए और बाकि सामान की खरीदारी कर रहे है। कोरोना (corona) के चलते ठप पड़े बाजार में नवरात्रि रोशनी बनकर दस्तक दे रहीं है।  दुकानदारों की माने तो उनका कहना है कि ये कोरोना के वजह से ग्राहक खरीदारी करने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन नवरात्रि में अब ग्राहकों ने कोरोना को साइड में रखकर खरीदारी करने का मन बना लिया है, जिसको लेकर वो काफी हर्षित है।

बता दें कि हाल ही में सोना (gold) 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम (per 10 grams)  का कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी (silver) की बात करे तो उसका दाम 60 और 61 हजार के बीच में है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेंज या तो यही रहेगा या फिर उसमें कुछ गिरावट आएगी।

वहीं गुरुवार को सोने के दाम (gold price) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 142 रुपए कम हुआ है, जिसके बाद से उसकी कीमत 50 हजार 400 प्रति दस ग्राम है। ये गिरवाट सुबर 11 बजकर 10 मिनट पर दर्ज की गई। दम में गिरावट से पहले सोने की कीमत 50 हजार 314 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं अगर बीते दिन यानि बुधवार की बात करे तो सोने की कीमत 50 हजार 542 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। बताया जा रहा है कि आने वाली नवरात्रि में सोने का 50 हजार के नीचे आ सकता है।

अगर चांदी (silver) की बात कि जाए तो चांदी की कीमत में भी गिरवट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर चांदी 453 रुपए प्रति किलोग्राम गिरवाट दर्ज होने के बाद चांदी की कीमत 61 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम का कारोबार कर रही है। आज सुबह चांदी 61 हजार 114 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। वहीं बीते रात यानि बुधवार को 61 हजार 603 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बताया जा रहा है कि सोने के साथ आने वाले दिनों में चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews