आर्थिक इमरजेंसी में मददगार होगा गोल्ड लोन , जाने इसके प्रोसेस से जुड़ी सारी जानकारी

आर्थिक इमरजेंसी में मददगार होगा गोल्ड लोन , जाने इसके प्रोसेस से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । गोल्ड लोन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है , यदि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हो तब ।  अक्सर इसका ब्याज दर बहुत कम होता है । और आसानी से कई बैंकों द्वारा काम रेट में भी उपल्ब्ध होता है । बुरे वक्त में गोल्ड लोन आपके लिए सही साबित होगा , अक्सर महिलाएं अपने पास सोने के गहने रखती हैं ताकि उनका इस्तेमाल वो जरूरत पर कर पाए । सोने को पूंजी के रूप में रखने की परम्परा भारत में सदियों से चली आ रही है । लेकिन समय के साथ इसकी जुड़े कुछ निवेश में कुछ बदलाव आए हैं , जो शायद आपके लिए अच्छा साबित हो । आज कल गोल्ड लोन आसान तरीकों से लिया जाता सकता है । तो आइए जानते हैं गोल्ड लोन के लेने के प्रोसेस को विस्तार से ।

यह भी पढ़े … EPFO: 24 करोड़ खाताधारकों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर! ऐसे चेक करें PF बेलेंस

कैसे करे गोल्ड लोन के लिए अप्लाई ?

गोल्ड लोन किसी भी जैसी संस्था से लिया जा सकता है , जो सोने के बदले लोन देती हो । बता दें कि लोन लेने के लिए आपके पास सोना होना चाहिए । जब आप बैंक कर्मचारी के पास जाएंगे तो वह आपके गोल्ड की अच्छे से जांच करेंगे और उसके बाद ही इसका मूल्यांकन करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आप गोल्ड लोन को अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखें।  बैंक आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज और सारी फॉर्मेलिटी पूरी करवाएगा,  इसके बाद आपसे आईडी प्रूफ की मांग करेगा जिसमें आप आधार कार्ड का पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं । इसी के साथ  सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपका गोल्ड लोन approved होगा और तभी आप सोने के बदले लोन ले पाएंगे। गोल्ड लोन के लिए एसबीआई , पंजाब नेशनल बैंक , केनरा बैंक,  इंडियन बैंक,  बैंक ऑफ इंडिया,  कर्नाटक बैंक ,यूको बैंक ,एचडीएफसी बैंक जैसे अन्य बैंकों में भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं । यह आप पर निर्भर करेगा कि आपका फायदा किस बैंक से लोन लेने में ज्यादा होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews