Gucci बेच रहा है 1 लाख 27 हजार का छाता, नहीं करेगा बारिश से बचाव

Gucci बेच रहा है 1 लाख 27 हजार का छाता, नहीं करेगा बारिश से बचाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सिर मुंडाते ही ओले पड़े वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन कभी ये सुना है क्या कि छाता खरीदते ही ओले पड़े। वर्ल्ड फेमस इटालियन फैशन हाउस गुच्ची (Gucci) और स्पोर्ट्सवियर फर्म एडिडास (Adidas) ने मिलकर एक ऐसा छाता बनाया है जो बारिश से आपका बचाव नहीं कर सकता। ये सिर्फ धूप के बचने के लिए है। इस Sun protection umbrella की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

ये भी देखिये – ‘दिल जलाने की बात करते हो’ Shae Gill की रूहानी आवाज़ में सुनिये ये गज़ल

इस छाते की कीमत है करीब 1 लाख 27 हजार रूपये है। और अगर किसी ने ये कीमत चुकाकर छतरी खरीद भी ली तो वो बारिश में इसे लेकर नहीं जा सकता। कंपनी से साफ कर दिया है कि यह छाता बारिश से बचाने के लिए नहीं बनाया गया है। गुच्ची के आधिकारिक बयान के मुताबिक ये छाता वाटरप्रूफ नहीं है और सिर्फ धूप से बचाने या डेकोरेटिव इस्तेमाल के लिए ही उपयोग में लाया जा सकता है।

बता दें कि गुच्ची बेहद महंगा ब्रांड है। इससे पहले भी वो भारतीय कुर्ती की तरह नजर आने वाले काफ्तान को 2.5 लाख रूपये में बेच चुके हैं। उस लिनेन काफ्तान की कीमस 3,500 डॉलर थी जो इंडियन करेंसी में करीब ढाई लाख रूपये होते हैं। इस तरह का सिंपल कुर्ता इंडिया में लगभग हर बाजार में आराम से ढाई सौ से लेकर पांच सौ रूपये में मिल जाता है। लेकिन क्योंकि गुच्ची एक लग्जरी ब्रांड है और इसके कपड़ों से लेकर परफ्यूम, बैग्स, शूज़, बेल्ट जैसे सारे प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। फिर भी अगर कोई रईस शौकीन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए ये छाता खरीदता है तो फिर ये शौक की बात है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews