नए साल के पहले दिन करें ये काम, जीवन में रहेगी शुभता और सौभाग्य

नए साल का पहला दिन बहुत खास होता है। हमारे यहां विशेष अवसरों पर कुछ अच्छी आदतें अपनाने, पुरानी कमियों को छोड़ने और जीवन में सकारात्मकता लाने की बात कही जाती है। और साल की पहली तारीख वही दिन है जब हम नई उम्मीदों के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं। हम अपने और अपनों के लिए नए लक्ष्य तय कर सकते हैं, पुरानी गलतियों से सीख सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।
New Year traditions

Happy New Year 2025 : नया साल जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे में अगर नए साल के पहले दिन कुछ शुभ काम किए जाएं तो आने वाला समय भी अच्छा बीतने की उम्मीद होती है। हमारे यहां शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ खास कार्य जीवन में सौभाग्य और शुभता का संचार करते हैं।

साल 2025 आ चुका है। नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदें और नए संकल्पों का समय होता है। यह अवसर हमें पुराने वर्षों की गलतियों से सीखने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मौका देता है। हर किसी की इच्छा होती है कि उसका नया साल खुशियों, सफलता और शांति से भरा हो। इस शुभ दिन पर कुछ खास काम करने से न सिर्फ मनोबल बढ़ता है, बल्कि पूरे साल सौभाग्य और समृद्धि का भी वास होता है।

नया साल, नई उम्मीदें 

हम सबने बचपन में सुना है कि साल के पहले दिन अच्छे काम करने चाहिए। हमारे बड़े बुजुर्ग हमें समझाने के लिए ये भी कहते थे कि साल के पहले दिन जो काम करोगे, वही पूरे साल दोहराया जाएगा। इसीलिए एक जनवरी को सुबह उठते ही नहाने भेज दिया जाता, पूजा पाठ करने की नसीहत मिलती और उस दिन स्कूल जाना तो बहुत ही जरूरी था। ये सारी बाते असल मे इसलिए होती कि हम अपने साल की शुरुआत पॉजिटिविटी और अच्छी आदतों के साथ करें। हमारे यहां नए साल का आरंभ कुछ अच्छी बातों के साथ करने की परंपरा रही है, जिससे जीवन में सौभाग्य बना रहे। आज हम ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानेंगे।

नए साल की शुरुआत करें इन कार्यों से

1.  भगवान की पूजा-अर्चना करें : नए साल की शुरुआत भगवान के स्मरण और पूजा से करें। सुबह स्नान के बाद दीप जलाएं, पूजा करें और अपने इष्टदेव को प्रसन्न करें। यह दिन शुभता और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का सबसे अच्छा समय है।

2. घर की सफाई और मंगल सजावट : शास्त्रों में कहा गया है कि स्वच्छता में लक्ष्मी जी का वास होता है। नए साल के पहले दिन घर की सफाई करें और मुख्य द्वार पर रंगोली या तोरण सजाएं। घर में ताजे फूल रखें और धूप-दीप जलाकर वातावरण को पवित्र बनाएं।

3. दान और परोपकार करें : सौभाग्य और शुभता बढ़ाने के लिए नए साल के पहले दिन दान-पुण्य करें। किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े या अन्य आवश्यक चीजें दान करें। शास्त्रों के अनुसार, दान से सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

4. संकल्प लें और पुराने दोषों को त्यागें : नए साल के पहले दिन पुरानी गलतियों को भूलकर नए और सकारात्मक संकल्प लें। ऐसा करना शुभ माना जाता है और जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। अपनी कमियों को सुधारने और खुद को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

5. शुभ रंगों का उपयोग करें : इस दिन शुभ रंग जैसे लाल, पीला, या हरा पहनें। ये रंग जीवन में उन्नति और समृद्धि का प्रतीक हैं।

6. मीठा भोजन बनाएं और बांटें : हमारे यहां हर शुभ कार्य पर मुँह मीठा कराने की परंपरा रही है। नए साल के दिन घर में मीठे पकवान बनाएं और परिवार तथा मित्रों के साथ बांटें। शास्त्रों के अनुसार, मीठा भोजन और बांटने की परंपरा सौभाग्य और आनंद को बढ़ाती है।

7. पवित्र स्थान की यात्रा करें : संभव हो तो नए साल के पहले दिन किसी मंदिर, गुरुद्वारे या तीर्थ स्थान पर जाएं। यह दिन ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

8. पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा दें : नए साल की शुरुआत अपनों के साथ हंसी-खुशी और स्नेह के साथ करें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, क्योंकि आपसी प्रेम और सहयोग से घर में सौभाग्य बढ़ता है।

9. गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय जाप करें : इस दिन गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। यह मन को शांति देता है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

10. प्रकृति से जुड़ाव बनाएं : प्रकृति के साथ समय बिताना नए साल की शुरुआत में शुभ माना गया है। किसी बगीचे में जाएं, पौधों की देखभाल करें, या नदियों और पर्वतों का सान्निध्य लें। यह आपकी ऊर्जा को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है। हम सब प्रकृति का अभिन्न हिस्सा हैं इसलिए संकल्प लें कि हम अपने वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक रखेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews