हरियाली तीज पर बेटी को गिफ्ट करें डिजाइनर सूट, प्यार भरा तोहफा खुश कर देगा दिल

हरियाली तीज पर हर कोई ट्रेडीशनल आउटफिट पहनना पसंद करता है। इस खास मौके पर अपनी बेटी का दिल खुश करने के लिए आप उसे कुछ इंडियन सूट गिफ्ट कर सकते हैं।
Hariyali Teej

जब भी तीज त्यौहार आते हैं हम सभी को सजना सवरना बहुत अच्छा लगता है। दरअसल, त्यौहार एक ऐसा समय होता है जो हमें संस्कृति से जुड़ने का मौका देते हैं। अक्सर इस मौके पर लोगों को इंडियन आउटफिट पहनते हुए। महिलाएं हों या फिर पुरुष और बच्चे अक्सर ट्रेडिशनल मौके पर ट्रेडीशनल आउटफिट पहने जाते हैं। हरियाली तीज (Hariyali Teej) जल्दी आने वाली है और एक बार फिर महिलाओं को इंडियन आउटफिट पहनकर श्रृंगार करते देखा जाएगा।

अगर हरियाली तीज के मौके पर आप भी अपनी बेटी को कुछ शानदार सा तोहफा देना चाहते हैं तो लेटेस्ट डिजाइन के कुछ सूट बेस्ट रहेंगे। सूट त्यौहार के मौके पर पहनने में अच्छे भी लगते हैं और आपकी बेटी यह गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगी। चलिए हम आपको कुछ डिजाइंस की आईडिया देते हैं।

बेस्ट रहेगा शरारा सूट

हरियाली तीज के खास मौके पर आप अपनी बेटी के लिए शरारा सूट खरीद सकते हैं। यह पहनने पर बहुत सुंदर लगते हैं। इसमें आपको एंब्रॉयडरी से लेकर प्रिंटेड और मिरर वर्क सब कुछ मिल जाएगा। मार्केट में आपको यह कई सारे रंगों और वैरायटी में बहुत आसानी से मिल जाएंगे।

Sharara suit

अनारकली सूट

अनारकली सूट एक ऐसी डिजाइन है जो हर मौके पर परफेक्ट लगती है। त्योहारों के मौके पर यह आपकी बेटी को सुंदर लुक देंगे। हरियाली तीज का मौका है तो हर रंग का अनारकली लिया जा सकता है या फिर आप अपनी पसंद का कलर ले सकते हैं। यह शिफॉन, सिल्क और जॉर्जेट हर तरह के फैब्रिक में मिल जाता है। जैसी चीज आपको पसंद है आप उस तरह के डिजाइन खरीद सकते हैं।

pant suit

गिफ्ट करें पैंट सूट

पैंट सूट बेटे की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ उसे कंफर्टेबल रखने का काम भी करेंगे। यह पहनने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। इन्हें दिन भर आराम से पहन कर रहा जा सकता है। इसमें भी आपको कई सारी वैरायटी मिल जाएगी। एंब्रॉयडरी से लेकर सिक्विन और मिरर आपको कई सारी वैरायटी मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews