यदि जॉब ढूंढने में हो रही है परेशानी ? जाने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौकरी ना मिलने के क्या होते हैं कारण और क्या हैं उपाय ?

यदि जॉब ढूंढने में हो रही है परेशानी ? जाने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौकरी ना मिलने के क्या होते हैं कारण और क्या हैं उपाय ?

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । आजकल रोटी , कपड़ा और मकान के साथ पढ़ाई और नौकरी भी लोगों की मूल आवश्यकता बन चुकी है । पढ़ाई खत्म होते ही हर इंसान नौकरी की तलाश में निकल पड़ता है,  लेकिन मनचाही नौकरी मिलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है । जिसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं कठिनाइयों के बाद भी नौकरी ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा और परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

यह भी पढ़े … अपनी माँ की परछाई हैं सारा अली खान , अमृता सिंह के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफलता के शिखर को छूने के लिए कर्म के साथ-साथ भाग्य का साथ होना भी जरूरी होता है।  यदि भाग्य एक इंसान का साथ ना दे , तो अपनी परेशानियों से आसानी से नहीं निकला जा सकता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बृहस्पति की स्थिति व्यक्ति की कुंडली में अधिक मजबूत होती है तब नौकरी मिलने में जातक को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है , तो वही जब किसी जातक की कुंडली में ग्रह योग या गुरु चांडाल योग होता है , तो उन्हें नौकरी नहीं मिलती। भाग्य रेखा टूटी होने से भी नौकरी मिलने में परेशानियां होती हैं।

यह भी पढ़े … CBSE : 10वीं-12वीं टर्म- 2 परीक्षा पर नई अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं टर्म-1 के परीक्षा परिणाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना तथा 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है ।  “ओम नमः भगवती पद्मावती रिद्धि सिद्धि दाहिनी ”  मंत्र का  जाप 108 बार करने से भी नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना से भी मनचाही नौकरी प्राप्त की जा सकती है। शास्त्र के अनुसार यदि नौकरी के इंटरव्यू से पहले गाय को गुड़ और चना खिलाना तथा हल्दी मिलाकर स्नान करना,  पक्षियों को दाना खिलाना भी शुभ माना जाता है। इंटरव्यू के बाद पीला कपड़ा पहनना भी शुभ होता है। शनि महाराज कि पूजा करने से सभी बाधाये दूर होती हैं ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews